नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक ने संभाला कार्यभार, गिनाई प्राथमिकता

0
565

“साइबर क्राइम पर नियंत्रण व आगामी केदारनाथ यात्रा सफल संचालन सहित आम जनता की समस्याओं का समाधान होगीं प्राथमिकता”

रुद्रप्रयाग- जनपद की नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने आज अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की बैठक ली । उन्होंने आज एसपी कार्यालय सभागार में पत्रकार वार्ता कर अपनी प्राथमिकताएं बताई।
2018 बैच की आईपीएस अधिकारी विशाखा भदाणे ने जनपद के नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य भार ग्रहण किया। पुलिस सभागार में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्राकाल हो या फिर शीतकाल में सुरक्षा पुलिस के लिए चुनौती रहती है। शीतकाल में केदारधाम में पीएसी और गार्द तैनात रहेगी जो मंदिर और धाम की सुरक्षा व्यवस्था देखेगी। उन्होंने कहा कि शीतकाल में यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के लिए भी पुलिस बेहतर कार्य करेगी। इसके लिए यातायात के साथ ही टूरिस्ट पुलिस को और सक्रिय किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि साइबर ठगी को रोकने के लिए पुलिस विशेष कार्य करेगी जिसके लिये एसएचओ क्राइम को एक्टिव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न लोगों से बेहतर व्यवस्थाओं के लिए समय समय पर बैठकें की जाएंगी और उनसे जरूरी सुझाव भी लिए जाएंगे। इससे पहले नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अफसरों के साथ ही कार्मिकों की बैठक ली। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन हर्षवर्द्धनी सुमन, पुलिस उपाधीक्षक विमल रावत, आशुलिपिक नरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।