Saturday, April 27, 2024
HomeTrending Nowकेवल विहार कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी गठित

केवल विहार कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी गठित

देहरादून, केवल विहार कल्याण समिति लेन ई और एफ की वार्षिक बैठक ए.के.सहाय जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसका मुख्य एजेंडा नयी कार्यकारिणी का गठन करना था। समिति के सचिव नवीन शर्मा द्वारा समिति में उनके द्वारा किए गए कार्य में समिति से अलग हुए सदस्यों को जोड़ना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसके पश्चात कोषाध्यक्ष अनिल कुमार मेहता द्वारा समिति का दो वर्ष 2019-2020 व 2020- 2021का समस्त लेखा- जोखा समिति के सदस्यों के सामने रखा, जिसे समिति ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।करोना महामारी के चलते गत वर्ष समिति द्वारा किए गए कार्यों की सभी सदस्यों द्वारा सराहना की गई।

इसके उपरांत कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई जिसमें समिति के वरिष्ठ सदस्य एस.के.श्रीवास्तव , संजय भार्गव, अजय भारद्वाज, पंकज मदान, नवीन जोशी, उपस्थित थे। सर्वसम्मति से नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें
ए.के.मेहता (अध्यक्ष), विपिन मेहता (सचिव), तरुण शर्मा (कोषाध्यक्ष), एम.आर.ढौंढियाल उपाध्यक्ष, संजय त्यागी संयुक्त सचिव नामित किये गये

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल मेहता जी द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोई भी समिति आपसी सहयोग से चलती है, हमें एक-दूसरे से आपसी प्रेम सदभावना से सभी सदस्यों का आदर करना चाहिए | उन्होंने सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि समिति के ग्रुप में किसी भी धार्मिक व सम्प्रदाय सम्बन्धित मैसेज डालना कानूनी अपराध है जिससे आपसी मतभेद पैदा होता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments