Sunday, June 21, 2026
HomeStatesUttarakhandनेहरूग्राम की खेल प्रतिभाओं का दबदबा: विधायक उमेश शर्मा काऊ ने खिलाड़ियों...

नेहरूग्राम की खेल प्रतिभाओं का दबदबा: विधायक उमेश शर्मा काऊ ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

देहरादून। नेहरूग्राम के खिलाड़ियों ने सांसद और विधायक खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। फुटबॉल प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान और बालिकाओं की टीम द्वारा पिट्ठू में स्वर्ण पदक जीतने पर रायपुर विधायक  उमेश शर्मा काऊ ने सभी खिलाड़ियों को अपने आवास पर आमंत्रित कर सम्मानित किया।

विधायक काऊ ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मिष्ठान खिलाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल हमें अनुशासन और टीम भावना सिखाते हैं। इस अवसर पर टीम कोच सोहन सिंह बिष्ट, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष पारस थापा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अनूप रोथान एवं पूरी नेहरूग्राम टीम उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments