Saturday, April 27, 2024
HomeTrending Nowमहिलाओं के आर्थिक स्तर को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता- राज्यपाल

महिलाओं के आर्थिक स्तर को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता- राज्यपाल

(देवेंन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग- उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने आज जनपद रुद्रप्रयाग का एक दिवसीय दौरा कर केदारनाथ निर्माण सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान वे स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की मेहनत से काफी संतुष्ट दिखे व उन्होंने उत्तराखंड की महिलाओं शक्तिशाली के साथ ही मेहनती करार देते हुये उनकी खूब प्रशंसा की । उन्होंने महिलाओं की आर्थिक स्थिति को ओर अधिक मजबूत बनाने की आवश्यक्ता को प्राथमिकता देते हुये सरकार से वार्ता करने की बात कही।
आज अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान रुद्रप्रयाग स्थित गुलाबराय मैदान में प्रेस वार्ता के दौरान राज्यपाल ने कहा कि स्वयं सहायता समूह में जिस तरह महिलाएं काम कर रही है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने रुद्रप्रयाग में कार्य कर रहे महिला समूहो की सराहना करते हुये कहा कि रुद्रप्रयाग मे महिलाएं समूहों से जुड़कर ऐतिहासिक कार्य कर रही है उनके प्रोडक्ट्स को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सरकार से वार्ता की जाएगी।
राज्यपाल ने कहा कि हमारे देश सबसे बड़ा बदलाव माइक्रो फाइनेंस स्कीम, डारेक्ट बैंक, स्वयं सहायता समूह के क्षेत्र में हुआ है। उन्होंने कहा कि जब मैने स्वयं सहायता से जुड़ी महिलाओं से पूछा कि आप महीने में कितना का बिजनेस करती हैं, तो महिलाएं के 10 से 15 हजार प्रति माह कहने पर काफी कष्ट हुआ। उन्होंने माना कि जो मेहनत महिलाओं द्वारा की जा रही है उसे देखते हुये उन्हें 50 हजार से 1 लाख महीने कमाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने सरकार से वार्ता करने की बात कही। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की लीडरशिप के लिए यह एक बड़ी चुनौती है कि किस प्रकार हम उत्तराखंड के लोकल प्रोडेक्ट का स्टोरेज, मार्किट, विक्रय की बेहतर व्यवस्था करे।
उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि इससे पूर्व महामहिम राज्यपाल ने अब तक सम्पन्न केदारनाथ यात्रा पर खुशी जताई उन्होंने कहा कि अब तक केदारनाथ में 13 लाख यात्री पहुंच गए हैं कपाट बंद होने तक 15 लाख यात्री आने की उम्मीद है।उन्होंने कहा कि बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करने का हमारे पास एक अवसर है। महामहिम राज्यपाल ने 11 मराठा लाईट इनफेन्ट्री के सभागार मे विकास विभाग , राजस्व, स्वास्थ्य,पुलिस बन विभाग सहित विभागीय विकास कार्यों की समीक्षा की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments