Thursday, April 25, 2024
HomeStatesUttarakhandगंगा आरती में शामिल होंगी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी और सदस्य

गंगा आरती में शामिल होंगी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी और सदस्य

ऋषिकेश, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी और सदस्यों समेत दो सौ से अधिक महिला कार्यकर्त्ता कल त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती में सम्मिलित होंगे। उनके स्वागत की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने तीनों मंडलों के अध्यक्षों और महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रुप से बैठक की

बैराज स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान त्रिवेणी घाट में गंगा आरती से पहले महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी और सदस्यों के स्वागत संबंधित विषय पर चर्चा की गई। देहरादून में 26 और 27 सितंबर को दो दिवसीय भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आहूत की गई है। इसमें महिला मोर्चा के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी सहित सभी राज्यों के महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री और महिला सांसद सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता शामिल होंगे।

 

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड में बड़े स्तर पर आयोजित होने वाली महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से राज्य की महिला कार्यकर्त्ताओं में जोश और उत्साह है। पहली बार पार्टी की सभी महिला सांसदों को उत्तराखंड में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की महिला मंत्री भी बैठक में शामिल होने की संभावना है।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना हमारी संस्कृति में सर्व प्रमुख है, उन्होंने कहा कि त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती में शामिल होने वाले राष्ट्रीय स्तर और विभिन्न प्रदेशों से देवभूमि ऋषिकेश पहुंचे महिला पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर स्वागत कार्यक्रम और गंगा आरती की तैयारियों के साथ ही व्यवस्थाओं को लेकर विधानसभा अध्यक्ष और मंडल पदाधिकारियों द्वारा रूपरेखा तैयार की है |
इस अवसर पर ऋषिकेश मंडल के अध्यक्ष दिनेश सती, वीर भद्र मंडल के अध्यक्ष अरविंद चौधरी, महिला मोर्चा वीरभद्र मंडल की अध्यक्ष रजनी बिष्ट, श्यामपुर मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष शमा पवार, ऋषिकेश महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ऊषा जोशी आदि उपस्थित थे।

 

चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर मंडलायुक्त ने ली बैठक, दिए दिशा निर्देश

ऋषिकेश, गढ़वाल मंडल आयुक्त रविनाथ रमन ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर यात्रा के प्रवेश द्वार ऋषिकेश में यात्रा से जुड़े विभिन्न विभागों से अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने चारधाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड पर यात्री सहायता केंद्र में भी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त रविनाथ रमन शनिवार को चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने यात्रा प्रशासन संगठन कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने यात्रा से जुड़े कार्यों तथा व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाएं चाक-चौबंद बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से चारधाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई बनाए रखने, शौचालयों को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त रविनाथ रमन ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार धामों में तय की गई यात्रियों की संख्या के सापेक्ष कम संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं, जिसे देखते हुए रिक्त संख्या के स्थान पर अन्य पंजीकृत यात्रियों को धामों में भेजे जाने की व्यवस्था तय की गई है। उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में यात्रियों को सही जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने चार धाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड पर यात्रा और मौसम संबंधी जानकारी के लिए लगाई गई डिजिटल स्क्रीन को दुरुस्त करने के निर्देश दिए, इस दौरान अपर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल, उप जिलाधिकारी अपूर्वा पांडेय, नगर आयुक्त जीसी गुणवंत, तहसीलदार डा. अमृता सिंह, आरटीओ संतोष पांडेय, पुलिस उपाधीक्षक जीसी ढौंडियाल, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी, लेखपाल सतीश जोशी यात्रा प्रशासन संगठन के व्यक्तिक सहायक एके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments