Thursday, July 2, 2026
HomeUncategorizedपाबौ आपदा प्रभावितों से मिले सांसद अनिल बलूनी और कैबिनेट मंत्री डॉ....

पाबौ आपदा प्रभावितों से मिले सांसद अनिल बलूनी और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

पौड़ी (सिद्धांत उनियाल), जनपद के पाबौ ब्लॉक के सैंजी गांव में हाल ही में आई आपदा के बाद गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी एवं उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। दोनों नेताओं ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हालचाल जाना और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
सांसद बलूनी ने कहा कि भूगर्भीय रिपोर्ट के आधार पर पीड़ितों का सुरक्षित विस्थापन किया जाएगा। उन्होंने अपनी सांसद निधि से 10 लाख रुपये जारी किए, जिसका उपयोग जरूरतमंद क्षेत्रों में किया जाएगा। इस दौरान पूर्व प्रधान विक्रम सिंह को 1 लाख 30 हजार रुपये का चेक भी सौंपा गया। कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि क्षेत्र में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा, राशन एवं गैस की व्यवस्था कर दी गई है, बिजली और पानी की आपूर्ति भी बहाल कर दी गई है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि गर्भवती महिलाओं के लिए आवश्यकता पड़ने पर हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही आपदा में क्षतिग्रस्त पुल को तीन दिन में आवाजाही के लिए तैयार करने का भरोसा दिया। कुल 16 पीड़ित परिवारों ने सांसद और मंत्री की त्वरित सहायता के लिए आभार जताया। मौके पर जिला प्रशासन की टीम और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments