Friday, April 19, 2024
HomeTrending Nowपेयजल मंत्री से मिले विधायक सहदेव सिंह, नगर पंचायत सेलाकुई को अलग...

पेयजल मंत्री से मिले विधायक सहदेव सिंह, नगर पंचायत सेलाकुई को अलग बजट उपलब्ध कराने का किया अनुरोध

देहरादून, सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने पेयजल की समस्याओं को लेकर पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल से मुलाकात की। विधायक ने पेयजल मंत्री को अवगत कराया कि जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत सहसपुर विधान सभा के भगवानपुर, भाऊवाला, बड़ोवाला, सहसपुर और खुशहालपुर गांव की पेयजल योजना के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने योजनाओं का शासनादेश जारी करने की मांग की।

साथ ही नगर पंचायत सेलाकुई में पेयजल के लिए अलग से बजट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। पेयजल मंत्री ने स्वीकृत योजनाओं पर जल्द कार्य शुरू करवाने का भरोसा दिलाया। विधायक ने बताया कि योजनाओं के निर्माण से बहुत बड़ी आबादी लाभांवित होगी। क्षेत्र में पेयजल संकट दूर हो सकेगा। उन्होंने कहा कि वे विधान सभा क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को और अधिक मजबूत करने को लेकर दृढ़ संकल्प हैं। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह फर्स्वाण, यशपाल सिंह नेगी, मातबर सिंह बिष्ट, रमा थापा, विनोद थापा, विजय राम रतूड़ी आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments