Thursday, May 2, 2024
HomeStatesUttarakhandभयावह घटना : एड्स संक्रमित चाची ने नाबालिग भतीजे से बनाये संबंध...

भयावह घटना : एड्स संक्रमित चाची ने नाबालिग भतीजे से बनाये संबंध : मुकदमा दर्ज, महिला हुई गिरफ्तार

रुद्रपुर, उत्तराखंड़ के यूएसनगर से एक ऐसी खबर आ रही है जिसने मानवता को तार तार कर दिया, महिला ने अपने जेठ के 15 वर्षीय लड़के के साथ यौन संबंध बनाए। यह खबर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है जहां एक महिला पहले से ही एड्स संक्रमित थी। महिला के पति की मौत भी एड्स के संक्रमण के चलते हुई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय महिला ने अपने भतीजे के साथ संबंध बनाए। जानकारी के अनुसार महिला भतीजे को एड्स संक्रमित करना चाहती थी। इस वजह से उसने ऐसा कदम उठाया। वहीं लड़के व उसके परिजनों को महिला के एड्स संक्रमित होने का पता चला तो हड़कंप मच गया। लड़के के घरवालों ने बताया कि महिला अपने गांव पूरनपुर पीलीभीत गई थी। जहां महिला के जेठ का बेटा पहले से मौजूद था। महिला ने लड़के को झांसे में लेकर उसके साथ यौन संबंध बनाए थे।
कुछ दिन बाद जब लड़का परिजनों के साथ ट्रांजिट कैंप स्थित आवास में आया तो महिला ने फिर उसके साथ संबंध बनाए। लड़के के पिता की तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने लड़के का मेडिकल कराया। वहीं महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ, लोग दबे पांव से महिला के इस कुकृत्य पर अचंभे से हैं |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments