Thursday, April 23, 2026
HomeTrending Nowमहानगर कांग्रेस ने किया वरिष्ठ जनों को सम्मानित

महानगर कांग्रेस ने किया वरिष्ठ जनों को सम्मानित

हरिद्वार ( कुलभूषण) महानगर कांग्रेस द्वारा नगर के वरिष्ठ नागरिको को सम्मान उनके निवास पर जाकर किया गया। महानगर कंाग्रेस अध्यक्ष पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रहमचारी महानगर कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने बिल्वकेश्वर कालोनी निवासी सेवानिवृत शिक्षिका दुर्गेश शर्मा पूर्व सभासद नगर पालिका वरिष्ठ कंाग्रेसनेता हरिराम कुमार व़ ऋषिकुल नई बस्ती निवासी वरिष्ठ कांग्रेसनेत्री ईश्वरी देवी को सम्मानित किया । इस अवसर पर सतपाल महाराज ने कहा की हमारे बुर्जुग हमारा गौरव व हमारा सम्मान है उन्हे सम्मानित कर हम अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे है।
दुर्गेश शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान व पूर्व सभासद हरिराम कुमार व ईश्वरी देवी को समाजिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए किये गये कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर कंाग्रेस पीसीसी सदस्य मुरली मनोहर वरिष्ठ कंाग्रेसनेता सोम त्यागी व नरेन्द्र उपाध्याय उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments