Thursday, April 23, 2026
HomeStatesUttarakhandअपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से सचिवालय में उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के...

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से सचिवालय में उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के सदस्यों ने मुलाकात की

एसीएस श्रीमती राधा रतूड़ी से उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के सदस्यों ने मुलाकात की

 देहरादून ,उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के सदस्यों ने एसीएस श्रीमती राधा रतूड़ी को अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। अपर मुख्य सचिव ने बेरोजगार संघ से जुड़े सभी युवाओं को आश्वासन दिया किया कि राज्य सरकार एवं प्रशासन उनकी सभी समस्याओं के समाधान के हेतु गम्भीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने जानकारी दी कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा युवाओं पर चल रहे मुकद्मों को वापस लेने के निर्देश दिए गए है, जिस पर जल्द ही विधिवत् कार्यवाही शुरू कर दी जायेगी। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी को आख्या हेतु निर्देशित कर दिया गया है।

इस अवसर पर अपर सचिव कार्मिक श्री अतर सिंह, उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष श्री बॉबी पंवार, श्री राम कंडवाल, श्री सुरेश सिंह जी तथा श्री नितिन दत्त उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments