Tuesday, August 25, 2026
HomeStatesUttarakhand"मैड" ने 14 वीं वर्षगांठ पर आयोजित की मैडथॉन, मेयर सौरव थपलियाल...

“मैड” ने 14 वीं वर्षगांठ पर आयोजित की मैडथॉन, मेयर सौरव थपलियाल ने दिखाई हरी झंडी

देहरादून, मैड द्वारा अपनी 14वीं वर्षगांठ पर आयोजितय ‘मैडथॉन’ दौड़ मेयर सौरव थपलियाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य देहरादून की सिकुड़ती और सिमटती जल धाराओं के पुनर्जीवन हेतु एक विशाल जन अभियान का सूत्रपात करना और सरकार से इस विषय पर उचित नीति-नियोजन करने का आह्वान करना था।
इस दौड़ में प्रतिभाग करने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग दून के परेड ग्राउंड में एकत्र हुए। प्रातःकाल 5:30 बजे से 6:30 बजे के बीच ही परेड ग्राउंड प्रतिभागियों के जोश से भर गया। बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस भी परेड ग्राउंड पहुंची। आयोजकों ने पहले से ही दौड़ के आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति प्राप्त कर ली थी। दौड़ में बच्चों के अलावा कई वरिष्ठ नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस ‘मैडथॉन’ का मुख्य आकर्षण यह था कि यह पूरी तरह से प्लास्टिक-मुक्त मैराथन थी। प्रचार-प्रसार हेतु जो बैनर छपवाए गए थे, वे मैड के स्वयंसेवकों द्वारा खुद कपड़े के ऊपर तैयार किए गए थे। इसके अतिरिक्त, प्रतिभागियों के लिए सैंडविच और रिफ्रेशमेंट इत्यादि की व्यवस्था भी मैड के स्वयंसेवकों ने खुद रात को अपने ही सदस्यों के घरों में तैयार करके की, ताकि किसी भी प्रकार की प्लास्टिक पैकेजिंग या प्लास्टिक रैपर का उपयोग न हो।
दौड़ के आयोजन के लिए परेड ग्राउंड को इस तरीके से सजाया गया था, जिसमें देहरादून की नदियों, मुख्य रूप से रिस्पना और बिंदाल की पूरी कहानी – उनके मुख्य उद्गम से लेकर गंगा में उनके विलय तक की व्याख्या की जा सके।
मैराथन दौड़ में पुरुषों में सबल कंडारी, कलम सिंह बिष्ट, लक्ष्मण लामा और नितिन भंडारी विजेता रहे। महिलाओं में मीणा कंधारी, कांति और अलका ने जीत हासिल की। सभी लोगों को प्रतिभाग के लिए उत्साहित करने हेतु विशेष रूप से अन्य आयु सीमा भी रखी गई थी।
इस आयोजन में एक ओर हजारों प्रतिभागियों ने मैड की मैराथन में भाग लिया, वहीं दूसरी ओर कई वरिष्ठ नागरिक और बुद्धिजीवी भी मैड की मैराथन से अपनी सहानुभूति व्यक्त करने और संस्था के 14 वर्ष पूर्ण होने पर अपनी बधाई देने पहुंचे। इनमें प्रमुख रूप से समाजसेवी और चिपको आंदोलनकारी पी.सी. तिवारी, समाजसेवी अभिनव थापर, संयुक्त नागरिक संगठन के चंद्रगुप्त विक्रम, मेजर एमएस रावत, अवधेश शर्मा, सुशील त्यागी, निखिल शर्मा, प्रमेंद्र बर्थवाल, नवीन कुमार, उमेश्वर सिंह रावत, परमजीत कक्कड़, पार्थ त्यागी रवि चोपड़ा शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments