Friday, June 5, 2026
HomeTrending Nowरुद्रनाथ महोत्सव के दूसरी सांस्कृतिक संध्या मे स्थानीय कलाकारों का जलवा

रुद्रनाथ महोत्सव के दूसरी सांस्कृतिक संध्या मे स्थानीय कलाकारों का जलवा

(देवेन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग -रुद्रनाथ महोत्सव के दूसरे दिन जहां स्कूली बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोहा वहीं सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय लोक कलाकारों ने अपना जलवा बिखेरा।
आज मुख्य अतिथि के रुप में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल उपस्थित रहीं, उन्होंने मेले के लिये 2 लाख रु की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मेले मिलन के मौका देते हैं ऐसे आयोजनों से विकास के रास्ते खुलते हैं।
सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि त्रिभुवन चौहान उपस्थित रहे।
आज मेले में स्कूली बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियां प्रस्तुत की मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने अतिथियों का मेले में सहयोग के लिये आभार ब्यक्त किया।
दूसरे दिन सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। लोक गायिका पूनम सती, विक्रम कप्रवाण, जगदीश कोहली, कुलदीप कप्रवाण ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगरपालिका हरेन्द्र सिंह चौहान, नगरपालिका सभासद, पूर्व सभासद सुरेन्द्र भंडारी, आदि उपस्थित थे। संचालन अशौक चौधरी ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments