पटवारी/लेखपाल, एई/जेई परीक्षा में नकल करने वाले अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी

0
906

हरिद्वार, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से बड़ी खबर है उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पटवारी व लेखपाल और संयुक्त कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा में नकल करने वाले अभ्यर्थियों की सूची सार्वजनिक कर दी गई है। इस संबंध में आयोग के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रशांत ने आदेश जारी किया है। पटवारी/लेखपाल परीक्षा में नकल करने वाले 44 अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी की गई है। वही एई/जेई परीक्षा में नकल करने वाले 12 अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी की गई है। आयोग द्वारा पोर्टल पर भी सूची अपलोड कर दी गई है

 

राज्यपाल ने दी मंजूरी के बाद नकलरोधी कानून लागू , जज की निगरानी में होगी पटवारी भर्ती परीक्षा की जांच

देहरादून, राज्य सरकार ने फैसला किया है कि पटवारी भर्ती पेपर लीक की एसआईटी जांच हाईकोर्ट के जज की निगरानी में कराई जाएगी। वहीं राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (सेनि.) ने नकलरोधी कानून के अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। इसी के साथ यह कानून पूरे प्रदेश में लागू हो गया। 12 फरवरी को होने जा रही पटवारी-लेखपाल परीक्षा व अन्य सभी भर्ती परीक्षाएं नए कानून के तहत ही आयोजित होंगी। देर शाम सरकार ने जारी बयान में कहा कि बेरोजगार संघ की मांगों पर सहमति बन गई है। सरकार ने कहा सीबीआई जांच की मांग को उत्तराखंड हाईकोर्ट अस्वीकार कर चुका है।

राज्य हाईकोर्ट कह चुका है कि जांच सही दिशा में चल रही है, इसलिए इस प्रकरण की सीबीआई जांच नहीं कराई जा सकती। कहा गया कि आंदोलनकारी युवाओं की मांग थी कि पटवारी भर्ती का प्रश्नपत्र बदला जाए। आयोग पहले ही पुराने प्रश्नपत्र रद्द कर नए प्रश्नपत्र तैयार कर चुका है। नकलरोधी कानून भी लागू हो गया है और परीक्षा नियंत्रक को भी हटाया जा चुका है। इसलिए अब आंदोलन का कोई औचित्य नहीं।