देहरादून ,पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में आज वृक्षारोपण कर हर्षोल्लास के साथ लोकपर्व हरेला मनाया गया !
विद्यालय में आज सुबह से ही बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति उत्साह का माहौल था , बच्चे विद्यालय परिसर में पेड़ पौधों के साथ चहल कदमी कर रहे थे , प्रार्थना सभा में बच्चों ने अपने द्वारा विद्यालय में लाये गये पौधों के साथ ईश्वर की वन्दना करते हुए पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिये सभी को सद्बुद्धि देने की ईश्वर से वन्दना की
प्राथना सभा में बच्चों को संबोधित करते हुए प्राचार्य बसन्ती खम्पा ने हरेला पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला , उन्होंने कहा जीवन को जीवन प्रदान करने के लिये धरती को हरा भरा रखना हम सबका दायित्व है और इसके लिये हमें युद्ध स्तर पर प्रयास करने होंगे तभी धरती पर जीव जन्तु और हम सुरक्षित रह पाएंगे
हरेला अवसर पर बच्चों ने विद्यालय परिसर में पेड़ लगाकर विद्यालय और वातावरण को हरा भरा बनाने की शपथ ली !
इस अवसर पर प्राचार्य बसन्ती खम्पा , उप प्राचार्य मनीषा मखीजा , डी एम लखेड़ा, देवेंद्र सिंह सीमा श्रीवास्तव, मुख्य अध्यापिका आरती उनियाल, हिमानी मेहता, गौरव रावत, रचना पंत, सुमित कुमार आदि शिक्षकों ने वृक्षारोपण में सहयोग प्रदान किया





