शिक्षा से शिखर तक संस्था ने प्रेमधाम वृद्ध आश्रम में 40 बुजुर्गों को भेंट किये स्टिक व डायपर

0
778

देहरादून, शिक्षा से शिखर तक संस्था द्वारा दून के प्रेमधाम वृद्ध आश्रम में 40 बुजुर्गों को उनकी महत्वपूर्ण दिनचर्या के अनुरुप जरूरत के अनुरूप स्टिक व डायपर भेंट किये गए |

सोमवार को आयोजित एक सादे समारोह में शिक्षा से शिखर तक संस्था की अध्यक्ष रजनी जोशी ने बताया कि विगत 6 वर्षों से संस्था दिल्ली एनसीआर में बच्चों की शिक्षा व महिला सशक्तीकरण के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। वहीं कुछ महीनों पूर्व से अब देवभूमि उत्तराखंड मे संस्था ने अपनी निःशुल्क सेवाएं देना शुरू कर दिया है। जिस क्रम में आज शिक्षा से शिखर तक संस्था द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री माननीय धनसिंह रावत की उपस्थिति में प्रेमधाम वृद्ध आश्रम डालनवाला देहरादून में 40 बुजुर्गों को सहायता स्वरूप स्टिक व जरूरत के सामान भेंट किये गए। कार्यक्रम के दौरान जब बुजुर्ग महिलाओं से बात की गई तो अधिकांशतः घर त्याग कर यहां अपना जीवन हंसी खुशी व्यतीत कर रही हैं। तो कुछ बच्चों द्वारा यहां छोड़ दी गयी है, मंत्री धनसिंह रावत द्वारा हरसंभव सहायता का भी प्रेमधाम संस्था को सहयोग का आश्वाशन दिया गया है।
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष रजनी जोशी, विधा विहार से पार्षद राजपाल सिंह पयाल, जिला सैनिक प्रकोष्ठ से जितेंद्र धीरवान, कंचन अंथवाल, पीआरओ राकेश नेगी, व्यापार संघ श्रीनगर से वासुदेव कंडारी आदि उपस्थित रहे।May be an image of 4 people and people sitting