नरकोटा के पास निर्माण धीन पुल की सेटरिगं ढही मजदूरों के दबने की खबर, राहत एंव बचाव टीम मौके पर पहुंची

0
868

(देवेंद्र चमोली)
रुद्रप्रयाग- नरकोटा-खांकरा के बीच ऋृषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन रहे बाईपास पर निर्माण धीन पुल के एक हिस्से की सेटरिगं पलटने से कुछ मजदूरों के दबने की खबर है। फिलहाल 6 मजदूरों को निकालकर जिला अस्पताल मे भर्ती किया गया है जबकि कुछ अन्य मजदूरों के दबे होने की संभावना है।
घटना सुबह 9 बजे की है जब नरकोटा व खांकरा के बीच बन रहे बाईपास के निर्माण धीन पुल के एक हिस्से की मसैटरिंग अचानक पलट गई पुल पर काम करने वाले कुछ मजदूर उसकी चपेट में आ गये। घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये है। बताया जा रहा है 6 लोगों को जिला अस्पताल पहॅूचाया गया है जबकि अभी भी 3 से 4 मजदूरों की सैटरिंग के नीचे दबे होने की सभ्भावना है। पुलिस प्रशासन और रेसक्यू टीम मौके पर पहॅूचकर मलबे में दबे हुए लेागों को निकालने की लगातार कोशिश कर रही हैैं।