Friday, June 5, 2026
HomeTrending Nowकौसानी कलश संस्था ने किये "स्वामिनी" ब्रांड से मसाले लाॕच

कौसानी कलश संस्था ने किये “स्वामिनी” ब्रांड से मसाले लाॕच

देहरादून, कौसानी कलश संस्था द्वारा दून लाइब्रेरी में नारी उत्कर्ष- उद्यमिता, स्वास्थ्य पर एक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लच्छू गुप्ता प्रदेश संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ भाजपा ने किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने संस्था को आशीर्वाद देते हुए एक अत्यंत प्रेरणादायक एवं हृदयस्पर्शी संबोधन दिया, जिसमें महिलाओं की उद्यमिता, स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम अत्यंत उत्कृष्ट एवं सफल रहा। संस्था द्वारा महिलाओं के द्वारा स्वयं तैयार किए गए प्राकृतिक उत्तराखंड़ी मसालों का लॉन्च किया गया। इस उत्पाद की ब्रांडिंग “स्वामिनी” के नाम से की गई है। ये मसाले पूर्णतः प्राकृतिक, घरेलू एवं उत्तराखंड की पारंपरिक विधियों से निर्मित हैं, जो महिलाओं की उद्यमिता का एक उत्कृष्ट उदाहरण हैं।
कार्यक्रम में कैलाश अस्पताल के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. आकाश सिंघल ने महिलाओं को ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों की कमजोरी) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विषय को बहुत ही सरल, सुंदर एवं प्रभावी ढंग से समझाया, जिससे उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जागरुकता प्राप्त हुई। रंगारंग कार्यक्रमों ने सबका मन मोहा।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक अभय उनियाल, रश्मि उनियाल, आशीष ठाकुर, पीयूष निगम, संस्था की अध्यक्षा गीता कांडपाल, श्वेता, अदिति सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments