Tuesday, June 17, 2025
HomeStatesUttarakhandदोहरे हत्याकांड से दहली कत्यूर घाटी, पहले मां और फिर बेटी का...

दोहरे हत्याकांड से दहली कत्यूर घाटी, पहले मां और फिर बेटी का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा

बागेश्वर, उत्तराखंड़ में दोहरे हत्याकांड से कत्यूर घाटी दहल उठी। पहले मां और फिर बेटी का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस घटना से लोग दहशत में हैं। पुलिस ने दोनों शव बरामद कर लिए हैं। सोमवार की दोपहर में ग्रामीणों को पिंगलों के हैगाड़ गधेरे में एक शव दिखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बैजनाथ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बैजनाथ के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। महिला के पेट में चाकू मारने और पत्थरों से चेहरे को कुचलने के निशान हैं। अज्ञात महिला का शव बरामद होने के कुछ घण्टों के बाद ही एक बच्ची का शव भी ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। जिस स्थान पर अज्ञात महिला का शव मिला, उस स्थान से दो-तीन खेत ऊपर एक बच्ची का शव भी बरामद किया गया। अज्ञात दोनों शव मां बेटी के भी हो सकते हैं। जांच के बाद ही सही पता चल पाएगा। दोनों शवों की शिनाख्त की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले कि जांच कर रही हैं |

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments