Sunday, June 22, 2025
HomeStatesUttarakhandब्रैकिंग : प्रदेश में 9 से 15 जुलाई तक चलेगा बीज बम...

ब्रैकिंग : प्रदेश में 9 से 15 जुलाई तक चलेगा बीज बम अभियान, मुख्यमंत्री धामी अभियान का करेंगे शुभारंभ

देहरादून, मानव और वन्यजीवों के बीच बढे संघर्ष को कम करने के लिये हिमालय पर्यावरण जड़ी बुटी एग्रो संस्थान जाडी द्वारा वर्ष 2017 से उत्तराखंड में “बीज बम अभियान” चलाया जा रहा है। बीज बम अभियान उत्तराखंड़ के साथ आज देश के 18 राज्यों मे विस्तार पा चुका है। बीज बम अभियान से ज्यादा से आम जन मानस को जोड़ने के लिये वर्ष 2019 से हर वर्ष 9 जुलाई से 15 जुलाई तक बीज बम अभियान सप्ताह मनाया जाता है।

इसी परिपेक्ष में कल 9 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी इस वर्ष के बीजबम अभियान सप्ताह शुभारम्भ सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास में करेंगे, इसके
साथ ही राज्य के सभी जनपदों के जिलाधिकारियों को पत्र भेज कर आवश्यक रूप से छात्रों, पंचायत प्रतिनिधियों के साथ लाईव कार्यक्रम में शामिल होने के लिये के लिये भी आदेशित किया गया है।

“बीजबम” अभियान के प्रणेता द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने बताया कि यह अभियान वर्ष 2017 को उत्तरकाशी से आरंभ किया गया था। अब हर वर्ष यह अभियान स्कूल और अन्य संस्थान, स्थानीय ग्रामीण संगठन, महिला संगठन व स्वयंसेवी संस्थान तथा सरकारी व गैर सरकारी संस्थाएं बीजबम अभियान को चलाते है। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण का यह बहुत ही मुफीद व सरल तथा सस्ता तरीका है। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा उठाये कदम से निश्चित रूप से ही अभियान को बल मिलेगा और यह अभियान पर्यावरण के लिये भी सहायक सिद्ध होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments