Friday, May 17, 2024
HomeStatesUttarakhandहल्द्वानी नगर निगम ने दी छूट, 31 अगस्त तक बढ़ी बकाया किराया...

हल्द्वानी नगर निगम ने दी छूट, 31 अगस्त तक बढ़ी बकाया किराया जमा करने की अवधि

महानगर हल्द्वानी में नालों एवं नालियों से अवैध निर्माण अतिक्रमण को हटाया जाएगा : मेयर डॉ. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला

(अतुल अग्रवाल)

हल्द्वानी, नगर निगम की परिसंम्पत्तियों ,संपत्ति एवं दुकानों का किराया जमा किया जा रहा है | नगर निगम मेयर का कहना है कि कोविड-19 के दौरान किराया जमा करने में कुछ कमी आई थी, वर्तमान में व्यापार मंडल शहर के नेता गण एवं व्यापारी नगर निगम मेयर जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला से मिलने नगर निगम पहुंचे , जिनके द्वारा आग्रह किया गया है ,कि कि यदि नगर निगम किराया जमा करने के लिए छूट प्रदान कर दे नगर निगम मेयर के द्वारा बताया गया कि कार्यकारिणी में इस विषय में विचार विमर्श करने के उपरांत 31 अगस्त का समय बकाया किराया जमा करने के लिए नगर निगम के द्वारा छूट प्रदान कर दी गई है |

वहीं नगर निगम मेयर डॉक्टर जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला के द्वारा बताया गया है कि बरसात के मौसम में डेंगू का लारवा एवं मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए शहर में सैनिटाइजिंग एवं फागिंग के साथ नालों की साफ-सफाई करवाई गई है |

उन्होंने बताया कि मानसून जनित रोगों की रोकथाम के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं वही उनके द्वारा यह भी जानकारी दी गई है कि शहर में ड्रेनेज प्लान लगभग तैयार हो चुका है महानगर हल्द्वानी में नालों एवं नालियों पर अवैध अतिक्रमण को हटाया जाएगा |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments