Tuesday, May 7, 2024
HomeStatesUttarakhandप्रोफेसर ए.एन. पुरोहित द्वारा लिखित "A Journey into the Unknown" पुस्तक का...

प्रोफेसर ए.एन. पुरोहित द्वारा लिखित “A Journey into the Unknown” पुस्तक का विमोचन

देहरादून, प्रोफेसर ए.एन. पुरोहित द्वारा लिखित “A Journey into the Unknown” पुस्तक का विमोचन विज्ञान धाम परिसर में किया गया। प्रो.ए.एन. पुरोहित एच.एन.बी. गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके हैं, के द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन *Tete-a-Tete* के माध्यम से डा. राजेन्द्र डोभाल, महानिदेशक, यूकॉस्ट द्वारा किया गया। डा. डोभाल भी एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं, जो प्रो. पुरोहित के साथ निकटता के साथ जुड़े थे।

डॉ. डोभाल ने इस पुस्तक में उल्लिखित प्रोफेसर पुरोहित के बारे में कुछ शैक्षिक और प्रेरणादायक तथ्यों पर प्रकाश डाला। प्रो. पुरोहित ने अपनी अब तक की पूरी यात्रा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वह अपने जीवन से संतुष्ट हैं और इस स्तर पर उन्हें कोई पछतावा नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments