Sunday, February 23, 2025
HomeNationalसेना ने जारी की अधिसूचना‚ ऑनलाइन पंजीकरण जुलाई से

सेना ने जारी की अधिसूचना‚ ऑनलाइन पंजीकरण जुलाई से

भारतीय सेना ने अग्निपथ योजना के तहत भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत अग्निवीर को 4 साल के लिए जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क/स्टोरकीपर के रूप में भर्ती किया जाएगा। उम्मीदवारों को अग्निपथ भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा, जो जुलाई 2022 से शुरू होने की उम्मीद है।

अग्निपथ योजना क्या है?
14 जून 2022 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय सशस्त्र बलों में युवाओं की भर्ती के लिए अग्निपथ योजना को मंजूरी दी थी। प्रशिक्षण अवधि सहित 4 वर्ष की सेवा अवधि के लिए उम्मीदवारों को सेना अधिनियम 1950 के तहत नामांकित किया जाएगा। ये अग्निवीर जमीन, समुद्र या हवा में जहां कहीं भी आदेश दिया जाएगा, वहां जाने के लिए उत्तरदायी होंगे। भारतीय सेना अग्निपथ भर्ती 2022: महत्वपूर्ण तिथियां
अधिसूचना जारी होने की तिथि- 20 जून 2022
ऑनलाइन पंजीकरण- जुलाई 2022 के बाद
लिखित परीक्षा- सूचित किया जाएगा
प्रशिक्षण- 30 दिसंबर 2022 से भारतीय सेना अग्निपथ भर्ती 2022: आयु सीमा
अग्निपथ भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 17 ½ वर्ष से लेकर 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। बता दें कि18 वर्ष से कम आयु के कर्मियों के लिए, नामांकन पत्र पर माता-पिता या अभिभावकों के हस्ताक्षर की आवश्यकता होगी।

भारतीय सेना अग्निपथ भर्ती 2022: शैक्षिक योग्यता
विभिन्न पदों के लिए 8वीं पास से लेकर 12वीं पास तक उम्मीदवार अग्निपथ भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना को चेक कर सकते हैं। भारतीय सेना अग्निपथ भर्ती 202: कितनी मिलेगी सैलरी
पहले साल- 30,000 वेतन और भत्‍ते
दूसरे साल- 33,000 वेतन और भत्ते
तीसरे साल- 36,500 वेतन और भत्‍ते
चौथे साल- 40,000 वेतन और भत्‍ते

भारतीय सेना अग्निपथ भर्ती 2022: आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार joinindianarmy.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। बता दें कि उम्मीदवार केवल एक श्रेणी में आवेदन कर सकता है। यदि कोई व्यक्ति एक से अधिक श्रेणी के लिए पंजीकृत पाया जाता है, तो उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments