Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedजोंदला के समीप गुलदार का सफल रेस्क्यू, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की...

जोंदला के समीप गुलदार का सफल रेस्क्यू, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस

रुद्रप्रयाग – चोपड़ा छैत्र में बन विभाग द्वारा शनिवार रात्रि एक गुलदार के पिंजड़े में का सफलतापूर्वक रेस्क्यू एवं ट्रैपिंग की गयी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में लंबे समय से बनी दहशत का माहौल समाप्त हुआ है तथा स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वहीं ग्रामीण बन विभाग की कार्रवाई से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे। ग्रामीणों का कहना है कि बन विभाग द्वारा किसी को इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गयी।

उल्लेखनीय है कि लगभग एक माह पूर्व जोंदला (पाली मल्लि ग्राम) क्षेत्र में एक दुर्भाग्यपूर्ण मृत्युदर घटना में गुलदार की संलिप्तता की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके पश्चात वन विभाग द्वारा मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में सतत निगरानी, गश्त एवं तकनीकी निगरानी उपाय लागू किए गए।

वन विभाग की टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए सभी निर्धारित मानक कार्यविधियों (SOPs) एवं वन्यजीव प्रबंधन प्रोटोकॉल का पूर्णतः पालन किया गया। रणनीतिक योजना के तहत पिंजरा स्थापित कर गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी गई, जिसके फलस्वरूप 13 दिसंबर की रात्रि गुलदार को सुरक्षित तरीके से ट्रैप कर रेस्क्यू कर लिया गया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति क्षति नहीं हुई। पकड़े गए गुलदार को आवश्यक परीक्षण एवं आगे की कार्रवाई हेतु सुरक्षित रूप से वन विभाग के सुपुर्द किया गया है, ताकि विशेषज्ञों द्वारा नियमानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

वन विभाग ने स्थानीय ग्रामीणों से अपील की है कि वे वन्यजीवों से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल विभाग को उपलब्ध कराएं तथा अफवाहों से बचें।

वन विभाग द्वारा आश्वस्त किया गया है कि क्षेत्र में आगे भी निरंतर निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जाएगी, जिससे मानव–वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोका जा सके।

इस सफल अभियान में रेंजर एच.एस. रावत, योगेंद्र पुरोहित, वन रक्षक भूपेंद्र सिंह राणा, बीट अधिकारी जय वीर लाल एवं वन दरोगा सहित पूरी टीम की सक्रिय, सतर्क एवं समन्वित भूमिका रही। वहीं ग्राम प्रधान जोंदला अनिल नेगी का कहना है कि बन विभाग दावा तो कर रहा लेकिन समय पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणो को भी सूचित किया जाता तो ग्रामीणों का विश्वास विभाग पर बना रहता।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments