Friday, May 15, 2026
HomeStatesUttarakhandइंडियाफर्स्ट लाइफ ने देहरादून में प्रारंभ की एजेंसी शाखा

इंडियाफर्स्ट लाइफ ने देहरादून में प्रारंभ की एजेंसी शाखा

देहरादून,। इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (इंडियाफर्स्ट लाइफ) ने उत्तराखंड राज्य के देहरादून शहर में अपनी एजेंसी शाखा के शुभारंभ की घोषणा की। #एजेंसी निर्माण 2.0 के तहत किया गया यह एक रणनीतिक विस्तार है। इससे कंपनी की शहर में उपस्थिति मजबूत होगी। ग्राहकों को व्यापक जीवन बीमा समाधान उपलब्ध कराएगा।
इंडियाफर्स्ट लाइफ के चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर (एजेंसी एंड अलायंस) सुमीत साहनी ने कहा, “देहरादून में नई एजेंसी शाखा के साथ उत्तराखंड में इंडियाफर्स्ट लाइफ की मौजूदगी को मजबूत करते हुए हमें खुशी हो रही है। यह विस्तार हमारी #एजेंसी निर्माण रणनीति के अनुरूप है। उत्तराखंड में एजेंसी वितरण तेजी से बढ़ रहा है। साल-दर-साल 438% की वृद्धि दर्ज की गई है। यह देश में सबसे अधिक है।
इंडियाफर्स्ट लाइफ अपने #ग्राहक पहले सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्ध है। नई शुरू की गई एजेंसी शाखाएं आधुनिक बुनियादी ढांचे से लैस हैं। यह कुशल पेशेवरों द्वारा संचालित हैं। वे ग्राहकों को उनकी जरूरतों के अनुसार बीमा समाधान उपलब्ध कराने के लिए समर्पित हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments