Monday, April 28, 2025
HomeTrending Nowअधिवेशन के प्रथम सत्र में कर्मचारी कल्याण एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी तथा...

अधिवेशन के प्रथम सत्र में कर्मचारी कल्याण एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी तथा द्वितीय सत्र में नई कार्यकारिणी के गठन सम्पन्न

हरिद्वार (कुलभूषण ) उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी- शिक्षक संगठन जनपद शाखा- हरिद्वार का चतुर्थ द्विवार्षिक अधिवेशन खंड विकास अधिकारी कार्यालय बहादराबाद के सभागार में संपन्न हुआ। अधिवेशन के प्रथम सत्र में कर्मचारी कल्याण एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी तथा द्वितीय सत्र में नई कार्यकारिणी के गठन सम्पन्न हुआ। विभिन्न संघों, संगठनों, परिसंघों एवं महासंघों के उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से ललित मोहन जोशी को जिलाध्यक्ष, अनिल कुमार चौधरी को जिला महामंत्री, ब्रजेश कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विपिन शर्मा को कोषाध्यक्ष एवं अमित ममगाई को संप्रेक्षक के सी शर्मा को संरक्षक चुना गया। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोहन सिंह रावत,प्रान्तीय महामंत्री अशोक राज उनियाल ने दीप प्रज्वलन कर अधिवेशन का उद्घाटन किया। अध्यक्षता के सी शर्मा एवं संचालन ललित मोहन जोशी द्वारा किया गया। ललित मोहन जोशी द्वारा विभिन्न संवर्गों के कार्मिकों व शिक्षकों की समस्याओं पर आधारित प्रदेश स्तरीय 11 बिंदुओं एवं जनपद स्तरीय समस्याओं पर चार बिंदुओं का मांग पत्र संगठन के प्रान्तीय नेतृत्व को आवश्यक कार्यवाही हेतु सौंपा।

मांग की गई है कि उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल गुरुकुल आयुर्वेद कॉलेज हरिद्वार के कार्मिकों के मासिक वेतन भुगतान का स्थाई समाधान निकाला जाए। हरिद्वार के कार्मिकों को विशेष तीर्थ भत्ता दिया जाए। नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों को नगर निगम भत्ता दिया जाए। जनपद हरिद्वार के विद्यालयों एवं कार्यालयों को न्यूनतम 25 प्रतिशत की संख्या में दुर्गम श्रेणी में वर्गीकृत किया जाए।

एनपीएस और यूपीएस की जगह पर सभी कर्मचारियों को ओ पी एस का लाभ दिया जाए। गोल्डन कार्ड योजना को दुरुस्त किया जाए। सभी राज्य कर्मचारियों को पूर्व की भांति 10, 16, 26 वर्ष की सेवा पर एसीपी का लाभ दिया जाए। चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को स्टाफिंग पैटर्न का लाभ दिया जाए व उनके मृत पदों को पुनर्जीवित किया जाए। अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों की सेवा को एजुकेशन पोर्टल पर दुर्गम अंकित किया जाए। पीएम श्री विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों को अनिवार्य स्थानांतरण से छूट प्रदान की जाए। राजकीय सेवा में कार्यरत पति-पत्नी को अनिवार्य स्थानांतरण एवं प्रथम पदोन्नति में दुर्गम से छूट प्रदान की जाए।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट के पदों का पुनर्गठन आईपीएचएस के अनुसार न करके राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार किया जाए। बेसिक शिक्षा संवर्ग में शिक्षकों के विशेष अवकाश प्रधानाध्यापक स्तर पर स्वीकृत किया किए जाएं।
शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को गृह जनपद जाने हेतु वर्ष में एक बार मिलने वाली यात्रा अवकाश की सुविधा को पुनः बहाल किया जाए। उपनल कर्मचारियों से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन किया जाए तथा उनकी सेवाएं बीच में समाप्त नहीं की जाए।
कार्मिकों के माता-पिता के निधन पर अंतिम क्रिया हेतु 15 दोनों का विशेष शोक अवकाश अनुमन्य किया जाए।

प्रांतीय अध्यक्ष आर एस एरी तथा महामंत्री अशोक राज उनियाल ने मांग पत्र पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोहन सिंह रावत ने कहा की कर्मचारी की समस्याओं का त्वरित समाधान होना चाहिए। प्रांतीय संरक्षक पंचम सिंह बिष्ट ने सफल अधिवेशन के लिए जनपद हरिद्वार कार्यकारिणी को बधाई दी। जिलाध्यक्ष के सी शर्मा द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर विभिन्न संघों,परिसंघों एवं महासंघों के पदाधिकारियों ने अपने विचार प्रस्तुत किये। सभी ने संगठन की एकजुटता एवं मिलकर संघर्ष करने के विचार पर बल दिया। संगठन के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष मुकेश ध्यान एवं महामंत्री संजय भास्कर ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्षरत रहने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के इस जनपदीय चतुर्थ दिवार्षिक अधिवेशन में राजकीय शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर शिक्षक संघ, उत्तरांचल फेडरेशन आफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, एजुकेशन मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन, राजकीय नर्सेज एसोसिएशन, लोक निर्माण विभाग कर्मचारी संगठन, राजकीय वाहन चालक महासंघ, राज्य चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी महासंघ, वैयक्तिक अधिकारी एसोसिएशन, उर्दू अनुवादक सेवा संगठन, एनएमओपीएस, नोप्रूफ़, मातृ एवं शिशु कल्याण संगठन, उपनल कर्मचारी महासंघ, राजकीय प्रेस मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन, अधीनस्थ कृषि सेवा संघ, उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ, राजस्व निरीक्षक उप निरीक्षक संघ, अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक संगठन, फॉरेस्ट मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन, वन बीट अधिकारी संघ सहित बड़ी संख्या में संघों,संगठनों, परिसंघों एवं महासंघों ने अपने सदस्यों सहित प्रतिभाग किया।अधिवेशन में जम्मू प्रसाद, इमरान अंसारी ,कुलदीप बिष्ट, विपिन कुमार सैनी,पी एस पवार विजया सती एसपी चमोली सईद अहमद रोहित शर्मा मुकेश चौहान जितेंद्र चौधरी पवन सैनी किरतपाल रविंद्र रोड के एन भट, नीरज त्यागी, पी एस बडोला सुनील तोमर संदीप शर्मा गिरीश चंद्र मनोज चंद मनोज नवानी वासुदेव मालासी विकास जवाडी प्रशांत बडोला नीलम सिंह संतोष चमोला जगदीश जोशी अनिल रवि दीवान राम सत्येंद्र कुमार संजय तिवारी सुधा तिवारी भारती गुप्ता रविंद्र चौहान एसपी यादव सत्येंद्र कुमार विनीत गोयल जयकृत रावत हरदेव बिष्ट सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य गण उपस्थित रहे।

अंत में नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि शीघ्र ही जनपद कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments