शिविर में बच्चों के दांतों की जांच कर सही देखभाल की जानकारी दी

0
940

देहरादून: हिमडेंट फाउंडेशन द्वारा स्माइलिंग स्कूल कार्यक्रम के तहत आसरा ट्रस्ट, आराघर में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान डॉ. आदित्य वोहरा एवं उनकी टीम की ओर से बच्चों को दांतों के स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया गया तथा उनकी जांच व उपचार किया गया।
शिविर के दौरान 8 बच्चों के 20 पक्के दांतों में पक्की भराई की गई। बच्चों को सही ब्रश करने की तकनीक, दांतों की सफाई का महत्व और स्वस्थ दंत आदतों के बारे में भी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर आसरा ट्रस्ट के मेडिकल हैड श्री ध्रुव जी तथा वार्डन श्री हेम कुमार जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। हिमडेंट फाउंडेशन की टीम ने बच्चों को निःशुल्क दंत परामर्श और उपचार देकर उनके स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया।