जिला पंचायत सदस्यों के प्रस्तावों को जिला योजना में शामिल नहीं किया तो होगा धरना प्रदर्शन

0
447

पिथौरागढ़, जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों के प्रस्तावों को जिला योजना में शामिल नहीं किया गया तो वे प्रभारी मंत्री के जिला मुख्यालय दौरे पर उनके बैठक स्थल के आगे सभी सदस्यों को साथ में लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे।
जिपंस मर्तोलिया ने आज इस आशय का पत्र जिला अधिकारी पिथौरागढ़ तथा प्रभारी मंत्री को ईमेल से भेजा।
उन्होंने कहा कि जिला पंचायत की बैठक में भी वे इस मामले को पुरजोर ढंग से उठा चुके है।
मर्तोलिया ने कहा कि उनके कार्यकाल का यह तीसरा वित्तीय वर्ष है, जब एक भी सदस्य को जिला योजना के लिए लिखित रूप से सूचना नहीं दी गई कि वे अपना प्रस्ताव दे। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों की भूमिका को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता है। यह त्रिस्तरीय पंचायती के सबसे उच्च सदन की अवलेहना है।
उन्होंने कहा कि इस बार उनके द्वारा दिए गए प्रस्तावों के साथ सभी सदस्यों के प्रस्तावों को प्राथमिकता से स्वीकृत नहीं किया गया तो वे सभी सदस्यों को साथ में लेकर प्रभारी मंत्री के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के पिथौरागढ़ के सदस्य अपने को ठगा महसूस कर रहे है।
अब सदस्यों के हितों के लिए आर -पार का संघर्ष किया जाएगा।