(मुन्ना अंसारी)
यूएस नगर(लालकुआँ), नानकमत्ता घूमने जा रहे युवक का पुरानी रंजिश के चलते अपहरण कर बंधक बनाया, पुलिस ने अपहृत युवक को छुड़ाया वही चार आरोपियों को मौके से दबोच लिया, इस दौरान एक युवक भागने में सफल हो गया ।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता ने बताया कि हल्द्वानी निवासी प्रियांशु सती अपनी बहन ईशु सती, आदित्य जोशी और ऋषभ सिंह के साथ घूमने के लिए नानकमत्ता जा रहे थे, जिन्हें लालकुआँ में दो मोटरसाइकिलों से पीछा कर रहे युवकों ने घेर कर ऋषभ का कैमरा छीन लिया वही जब प्रियांशु सती हल्द्वानी की ओर मोटरसाइकिल से भागने लगा तो युवकों ने पीछा कर उसे गुमटी के पास दबोच कर टांडा के जंगल में ले गए, जहां उसके हाथ पांव बांधकर 7 घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट की, वही सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची | कोतवाली पुलिस ने अपहृत युवक को छुड़ा लिया और एक नाबालिक सहित चार आरोपियों को मौके से ही दबोच लिया है, इनके द्वारा लूटा हुआ कैमरा भी बरामद कर लिया गया है। पीड़ित की बहन ईशु सती द्वारा दी गई तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओ के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है जबकि आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने 5 हजार ईनाम दिये जाने की घोषणा की है ।
काशी विश्वनाथ और उज्जैन महाकाल मंदिर की तर्ज पर होगा हरकी पैडी का गलियारा, पीपीपी मोड़ के तहत होगा तैयार
हरिद्वार, प्रदेश सरकार हरकी पैडी गलियारा तैयार करने के लिए उन कंपनियों से संपर्क साधेगी, जिन्होंने काशी विश्वनाथ और उज्जैन के महाकाल मंदिर गलियारा बनाया है। सरकार हर की पैड़ी प्रोजेक्ट को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत तैयार कराएगी। इसके लिए सरकार सीएसआर से फंड जुटाएगी। बता दें कि हरिद्वार, रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) ने हर की पैड़ी का नया गलियारा बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
इस प्रस्ताव पर प्रदेश मंत्रिमंडल अपनी सैद्धांतिक स्वीकृति दे चुका है। यह गलियारा कनखल, सती कुंड, संन्यास मार्ग, भूपतवाला को शामिल करते हुए बनाया जाना प्रस्तावित है। अभी सरकार को यह तय करना है कि इस परियोजना का काम कौन सा विभाग करेगा। वैसे प्रस्ताव आवास विभाग की ओर से शासन को प्राप्त हुआ है, लेकिन जरूरी नहीं कि निर्माण एजेंसी आवास विभाग ही हो। यह काम लोनिवि या पर्यटन विभाग में से किसी अन्य संस्था को दिया जा सकता है।
सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक, हर की पैड़ी गलियारा बनाने के लिए सरकार उज्जैन और काशी विश्वनाथ गलियारा बनाने वाली कंपनियों से भी संपर्क करेगी। यह कार्य बदरीनाथ-केदारनाथ में पुनर्निर्माण का कार्य कर रही कार्यदायी एजेंसी भी कर सकती है लेकिन इसके लिए बाकायदा निविदा की जाएगी। सरकार इस परियोजना के लिए सीएसआर से फंड जुटाएगी। परियोजना का निर्माण पीपीपी योजना के तहत होगा।





