Saturday, April 25, 2026
HomeTrending Nowजिला पंचायत में हाई वोल्टेज ड्रामा, आरोप प्रत्यारोप के बीच बंटे चुनाव...

जिला पंचायत में हाई वोल्टेज ड्रामा, आरोप प्रत्यारोप के बीच बंटे चुनाव निसान

रुद्रप्रयाग(देवेंद्र चमोली) – जनपद की एक मात्र जिला पंचायत वार्ड बजीरा पर होने वाले उप चुनाव के लिये आज नाम वापसी ओर चुनाव चिन्ह आंबटित होना था। लेकिन कल हुई नांमाकन पत्रों की जांच के बाद आज पूर्व में भाजपा अधिकृत प्रत्याशी नीता बुटोला की ओर से कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी नीलम बुटोला के ओबीसी प्रमाण पत्र पर आपत्ति लगाई गयी। रिटर्निंग अधिकारी द्वारा दोनों पक्षों द्वारा प्रस्तुत आपत्ति सुनवाई हेतु बुलाया गया। जिस पर काग्रैस कार्यकर्ता आक्रोशित हो गये। सुबह रिटर्निंग अधिकारी कक्ष में दोनों पक्षों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंच गये । कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि खुलकर निर्वाचन प्रक्रिया की धज्जियां उड़ाई जा रही है। कांग्रेस प्रत्याशी नीलम बुटोला के चीफ इलेक्शन एजेंट वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेन्द्र विष्ट का कहना था कि जब कल नांमाकन पत्रों की जांच में दोनों नामांकन बैध पाये गये ओर आज चुनाव चिन्ह आंबटित होना था लेकिन सत्ता पक्ष के दबाव में षडयंत्र रच कर कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द करने की कोशिश की जा रही है।
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट सहित भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि नीलम बुटोला का ओबीसी प्रमाण पत्र फर्जी है इनका नामांकन निरस्त होना चाहिए। इस बीच रिटर्निंग अधिकारी कक्ष में काफी हंगामा होता रहा। बाद में रिटर्निंग अधिकारी खुशवंत चौहान द्वारा लगभग 4 बजे अपराह्न स्थिति को स्पष्ट करते हुते चुनाव चिह्न आवंटित की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गयी तब जाकर मामला शांत हुआ। फिलहाल नीता बुटोला को उगता सूरज व कांग्रेस प्रत्याशी नीलम बुटोला को कप प्लेट चुनाव चिह्न आवंटित किये गये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments