Tuesday, August 4, 2026
HomeStatesUttarakhandदेवस्थनम बोर्ड को लेकर उच्च स्तरीय कमेटी ने फाइनल रिपोर्ट सीएम को...

देवस्थनम बोर्ड को लेकर उच्च स्तरीय कमेटी ने फाइनल रिपोर्ट सीएम को सौंपी

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को ऋषिकेश में देवस्थानम बोर्ड के सम्बन्ध में गठित उच्च स्तरीय समित के अध्यक्ष मनोहर कान्त ध्यानी ने भेंट की। उन्होंने बोर्ड के सम्बन्ध में समिति द्वारा तैयार किया गया अन्तिम प्रतिवेदन आधिकारिक रूप से मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि समिति द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन का परीक्षण कर शीघ्र निर्णय लिया जायेगा।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री सुबोध उनियाल, सचिव श्री एच.एस.सेमवाल उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments