Tuesday, June 23, 2026
HomeStatesUttarakhandउपलब्धि -जनपद को मिलेगा कौशल विकास योजना पुरस्कार

उपलब्धि -जनपद को मिलेगा कौशल विकास योजना पुरस्कार

” भारत सरकार के शिक्षा एंव कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा 9 जून को दिल्ली में दिया जायेगा पुरस्कार, जिलाधिकारी को मिला आमंत्रण पत्र”।

रुद्रप्रयाग- कौशल विकास के छैत्र में जिले ने नई उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार की ओर से जनपद को कौशल विकास योजना के तहत वर्ष 2020-21 के कौशल विकास योजना पुरस्कार के लिये चुना गया है।
भारत सरकार की ओर से जिलाधिकारी को आगामी नौ जून को पुरस्कार हेतु आमंत्रण पत्र मिला है। जनपद को कौशल विकास योजना के छैत्र मे नवाचार एंव बेस्ट प्रेक्टिसेस के लिए पुरस्कार हेतु चुना गया है। जिलाधिकारी द्वारा गत 24 जनवरी को कौशल विकास योजना का आनलाईन प्रस्तुतिकरण किया गया था जिसे भारत सरकार द्वारा नवाचार एंव सर्वोत्तम कार्य माना गया व पुरस्कार के लिये चयनित किया गया। 9 जून को भारत सरकार के शिक्षा एंव कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा ये पुरस्कार दिया जायेगा। जिलाधिकारी ने पुरस्कार के लिये जनपद का चयन होने पर खुशी ब्यक्त की व पूरी टीम को बधाई दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments