” जिलाधिकारी द्वारा आयोजित जनता दरवार में सडके बाधित होने के कारण देर से पहुंचे फरियादी लगभग 40 शिकायतें दर्ज हुई अधिकांश का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं जनपद रुद्रप्रयाग व चमोली की सीमा में क्षतिग्रस्त हुए राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र का पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने निरीक्षण किया”।
(देवेंन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग- रविवार रात्रि को हुई भारी बारिश एक बार फिर आफत लेकर आई। टूटी सडके, उफनते गदेरे, व आवासीय बस्तियों मे जलभराव ने लोगो की परेशानी बडा दी। ऋषिकेष बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कमेडा (गौचर के पास) भूस्खलन की भेंट चड गया जिसके अगले दो दिन बाद खुलने की संभावना जताई जा रही है। बद्रीनाथ जाने आने वाले यात्रियों को रुद्रप्रयाग से पोखरी होते हुये कर्णप्रयाग बैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने को कहा गया है।
पुलिस अधीक्षक डा.विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि जनपद रुद्रप्रयाग की सीमा पर जनपद चमोली क्षेत्रान्तर्गत स्थान कमेड़ा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग तकरीबन 60 से 70 मीटर पूरी तरह से वॉश आउट हो गया है। जिस कारण से यहॉं पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गयी है। प्रातः काल से ही जनपद रुद्रप्रयाग के स्तर से जनपद रुद्रप्रयाग वाले छोर पर खड़े सभी वाहनों को ऐहतियातन हटवा कर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह देकर सम्बन्धितों के गन्तव्य के लिए भिजवा दिया गया है। 
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ने स्वयं इस स्थल पर पहुंचकर सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से वार्ता की गयी व अधीनस्थ चौकी प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं।
वहीं जनपद के अंतर्गत कई संपर्क मार्ग भी आवाजाही के लिये बाधित रहे जिनमें से कुछ को यातायात हेतु खोल दिया गया। सडक मार्गो के बाधित होने के कारण सोमवार को जिलाधिकारी द्वारा आयोजित जनता दरवार में फरियादी समय पर नहीं पंहुच पाये जनता दरवार खत्म होने के बाद कलैक्ट्रैट पहुंचे लोगों की शिकायतें जिलाधिकारी द्वारा अपने कार्यालय में दोपहर बाद तक सुनी।
भारी वारिष के कारण जिला मुख्यालय, विकास भवन के आस पास जगह जगह टूट फूट हुई मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के पीछे भूस्खलन से मलबा आ गया। अगस्त्यमुनी बाजार में भारी जलभराव से लोगों को कठनियों से गुजरना पडा। जिलाधिकारी शौरभ गहरवार ने बताया कि बद्रीनाथ जाने आने वाले यात्रियों को बैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा है व जनपद में बंद हुये संपर्क मार्गो को भी ठीक करने का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है। अतिबृष्टि को देखते हुये आम जनता से अतिरिक्त सुरक्षा बरतने को कहा गया है।



