Thursday, April 25, 2024
HomeTrending Nowनारद जयंती पर वरिष्ठ पत्रकार कैलाश पाठक, राजेन्द्र सिंह क्वीरा सहित दस...

नारद जयंती पर वरिष्ठ पत्रकार कैलाश पाठक, राजेन्द्र सिंह क्वीरा सहित दस पत्रकार हुए सम्मानित 

(चन्दन सिंह बिष्ट)

हल्द्वानी- प्रचार विभाग – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व विश्व संवाद केंद्र द्वारा नारद जयंती के मौके पर नारद सम्मान समारोह 2022 का भव्य आयोजन नगर निगम सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया।May be an image of 4 people, people sitting, people standing and indoor

“नारद सम्मान 2022 से सम्मानित पत्रकार :
कैलाश पाठक, गणेश जोशी, सुमित जोशी, विपिन चन्द्रा, रवि दुर्गापाल, राजेन्द्र सिंह क्वीरा, फोटो जर्नलिस्ट राजेन्द्र सिंह बिष्ट बबली, अजय कुमार, मोहम्मद खालिद, संजय कनेरा”

इस मौके पर प्रदेश के सह प्रचार प्रमुख बृजेश बनकोटी ने नारद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महर्षि नारद को विश्व के प्रथम पत्रकार की उपाधि मिली हैं, क्योंकि उस युग में भी नारद देवताओं व असुरों के बीच समाचारों के सेतु हुआ करते थे। और सत्यता पूर्ण समाचार बेबाकी से दोनों ही पक्षों तक पहुंचाते थे। आज वर्तमान में हम सभी को महर्षि नारद से प्रेरणा लेकर पत्रकारिता के स्तर को उठाने की आवश्यकता है। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार कैलाश पाठक, गणेश जोशी, सुमित जोशी, विपिन चन्द्रा, रवि दुर्गापाल, राजेन्द्र सिंह क्वीरा, फोटो जर्नलिस्ट राजेन्द्र सिंह बिष्ट बबली, अजय कुमार, मोहम्मद खालिद, संजय कनेरा को नारद सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया। अंत में नगर संघ चालक विवेक कश्यप ने सभी को नारद जयंती की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रचार प्रमुख अतुल अग्रवाल और प्रदीप लोहनी (सह प्रचार प्रमुख) ने किया। इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के प्रांत सह संगठन मंत्री विक्रम, सह नगर कार्यवाह तनुज गुप्ता, नगर प्रचार प्रमुख पंकज सती , आदित्य चौधरी,अनुज गुप्ता राहुल दरम्वाल ,चंदन सिंह बिष्ट आदि सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

नारद सम्मान 2022 से सम्मानित
पत्रकार :

कैलाश पाठक, गणेश जोशी, सुमित जोशी, विपिन चन्द्रा, रवि दुर्गापाल, राजेन्द्र सिंह क्वीरा, फोटो जर्नलिस्ट राजेन्द्र सिंह बिष्ट बबली, अजय कुमार, मोहम्मद खालिद, संजय कनेरा

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments