Thursday, September 19, 2024
HomeTrending Nowरुद्रप्रयाग के अमसारी में हुए हत्याकाण्ड के आरोपी को रुद्रप्रयाग पुलिस...

रुद्रप्रयाग के अमसारी में हुए हत्याकाण्ड के आरोपी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

“पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया कि आरोपी को दिल्ली पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से घटनाक्रम सम्बन्धित अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

रुद्रप्रयाग- कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत अमसारी गांव में 31 अगस्त को दिन दहाड़े एक महिला को उसके पति द्वारा गोली मारकर हत्या कारित करने की घटना हुई थी। आरोपी हत्या के बाद फरार चल रहा था। पहाड़ की शान्त वादियों में इस प्रकार का घटनाक्रम पुलिस के लिये एक चुनौती बना हुआ था। जिसमें पुलिस को कामयाबी मिली है जनपद पुलिस ने हत्यारोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने पत्रकार वार्ता कर जानकारी देते हुये बताया कि घटना के दिन से ही पुलिस के स्तर से मृतका राधिका की मां श्रीमती रानी पत्नी स्व0 श्री राजेश हाल कर्मचारी तहसील बसुकेदार, जिला रुद्रप्रयाग की तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रप्रयाग में पंजीकृत मु.अ.सं.49/2024 धारा 103(1) बीएनएस बनाम राजीव त्यागी (हत्या) का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी। विवेचना के दौरान पुलिस के स्तर से घटनास्थल पर फोरेंसिक टीमों की सहायता से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के पर्यवेक्षण में अभियोग के अनावरण हेतु टीम गठित कर पुलिस टीम को अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दबिश दिये जाने हेतु सम्भावित स्थानो पर रवाना किया गया।
इस मध्य जनपद में नये पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के आगमन के उपरान्त उनके द्वारा ली गयी परिचयात्मक गोष्ठी के दौरान ऐसे जघन्य अपराध से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
उक्त अभियोग की विवेचना के दौरान जनपद पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त अभियुक्त थाना शालीमारबाग दिल्ली में पंजीकृत मु.असं. 287/2019 धारा 307 भादवि व 25/27 आर्म्स एक्ट में मा0 न्यायालय दिल्ली से जारी आदेशिका गैर जमानती वारण्ट में स्पेशल स्टॉफ नॉर्थ वेस्ट द्वारा गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था। जनपद पुलिस के विवेचक उपनिरीक्षक मुकेश डिमरी द्वारा सम्बन्धित मा0 न्यायालय में ट्रांजिट रिमाण्ड हेतु आवेदन किया गया। मा0 न्यायालय द्वारा आवेदन स्वीकार करते हेतु उक्त अभियुक्त को जनपद पुलिस टीम द्वारा दिल्ली से रुद्रप्रयाग लाकर आवश्यक पूछताछ की गयी, उसके द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया है। इसके द्वारा हत्याकांड में प्रयुक्त असलाह इत्यादि के बारे में विवेचना प्रचलित है। पूछताछ में इसका अपनी पत्नी के साथ आपसी पारिवारिक विवाद का होना बताया गया है। पुलिस के स्तर से अभियुक्त राजीव त्यागी उर्फ गांधी त्यागी पुत्र श्री सर्वेश कुमार निवासी ग्राम हैदरपुर थाना शालीमारबाग दिल्ली को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments