Wednesday, June 25, 2025
HomeTrending Nowमहिलाओं के समूह पर हाथी का हमला : तीन महिला घायल, एक...

महिलाओं के समूह पर हाथी का हमला : तीन महिला घायल, एक की मौत

कोटद्वार, ग्वालगढ़ के समीप महिलाओं के समूह पर अचानक एक जंगली हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के हमले में तीन महिला घायल और एक महिला की मौत हो गई। हमले में एक महिला लक्ष्मी चौधरी पत्नी सुनील चौधरी 48 वर्ष निवासी ध्रुवपुर की घटनास्थल पर ही दुखद मृत्यु हो गई।
घायल महिलाओं में सुनीता जखवाल 40 वर्ष, अनिता देवी 42 वर्ष और सुमन 37 वर्ष को तत्काल चिकित्सा हेतु चंद्र मोहन नेगी बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती किया गया है। स्थानीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूड़ी भूषण ने घायलों का हाल-चाल जाना एवं डॉक्टरों को सावधानी से इलाज करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही मृतक के परिवार जनों को उचित मुआवजा देने के लिए स्थानीय प्रशासन को निर्देशित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments