Wednesday, April 22, 2026
HomeTrending Nowदेहरादून में ‘ऑकेरा’ (Aukera) लैब ग्रोन डायमंड ज्वेलरी स्टोर का भव्य उद्घाटन

देहरादून में ‘ऑकेरा’ (Aukera) लैब ग्रोन डायमंड ज्वेलरी स्टोर का भव्य उद्घाटन

देहरादून |  भारत का अग्रणी लैब ग्रोन डायमंड ज्वेलरी ब्रांड, ऑकेरा (Aukera),देहरादून में अपने पहले एक्सक्लूसिव स्टोर के लॉन्च के साथ उत्तराखंड के बाजार में कदम रख रहा है। मुख्य अतिथि शुभ्रा कपूर  ने किया उद्घाटन। स्टोर में हर उम्र और पसंद के ग्राहकों के लिए कंटेंपरेरी और क्लासिक डिजाइन्स का विशाल संग्रह उपलब्ध है। ब्रांड अपनी पारदर्शिता और डायमंड की शुद्धता के लिए प्रतिबद्ध है।

नवाचार और स्थिरता का संगम: ऑकेरा की ज्वेलरी अत्याधुनिक तकनीक द्वारा निर्मित ‘लैब ग्रोन डायमंड्स’ से तैयार की जाती है। ये हीरे भौतिक, रासायनिक और ऑप्टिकल रूप से प्राकृतिक हीरों के समान होते हैं, लेकिन इनका निर्माण पर्यावरण के अनुकूल (Eco-friendly) तरीके से होता है। ‘ऑकेरा’ अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता, आधुनिक डिजाइन और प्रीमियम फिनिश के लिए जानी जाती है। अब देहरादून में इसकी एंट्री के साथ शहर के ग्राहकों को विश्वस्तरीय ज्वेलरी का नया अनुभव मिलने जा रहा है।
कंपनी के अनुसार, ‘ऑकेरा’ की लैब ग्रोन डायमंड ज्वेलरी न सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि यह पारंपरिक डायमंड के मुकाबले अधिक किफायती और स्टाइलिश विकल्प भी प्रदान करती है। आधुनिक ग्राहकों की बदलती पसंद और लाइफस्टाइल को ध्यान में रखते हुए ब्रांड ने अपने कलेक्शन को डिजाइन किया है।
उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य लोग, ज्वेलरी उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ और बड़ी संख्या में आम नागरिकों भी शामिल हुए।
विशेषज्ञों का मानना है कि ‘ऑकेरा’ का यह लॉन्च देहरादून के ज्वेलरी बाजार में एक नया आयाम जोड़ेगा और लैब ग्रोन डायमंड ज्वेलरी के प्रति लोगों की रुचि को भी बढ़ावा देगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments