Saturday, April 27, 2024
HomeNationalसोना-चांदी और लुढ़का, जानिए अपने शहर के 24 कैरेट, 22 कैरेट का...

सोना-चांदी और लुढ़का, जानिए अपने शहर के 24 कैरेट, 22 कैरेट का ताजा भाव

सोना और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गुरुवार (20 अगस्त) को गिरावट हुई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की बिकवाली की वजह से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सोने का भाव 1,492 रुपए घटकर 52,819 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन में 54,311 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। कमजोर रुख के कारण चांदी भी 1,476 रुपए गिरकर 67,924 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो पिछले कारोबारी दिन 69,400 रुपए प्रति किलोग्राम थी। वायदा कारोबार में भी सोने और चांदी की कीमतों गिरावट हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,927 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था और चांदी मामूली बढ़त के साथ प्रति औंस 26.71 डॉलर प्रति कारोबार कर रही थी। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट का सोना और सस्ता हुआ है। (ताजा भाव विस्तार से नीचे देख सकते हैं)

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक आज (20 अगस्त) सोने की कीमत में 1075 रुपए की गिरावट हुई। इसके बाद सोने का भाव 52319 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 919 रुपए गिरकर 66153 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 52320 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 47920 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव।

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 52319 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 52110 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 47924 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 39239 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 30607 रुपए
चांदी 999 66153 रु.किलो

गुड रिटर्न्स के मुताबिक देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने (Gold) का ताजा भाव

शहर 22 कैरेट का भाव 24 कैरेट का भाव
दिल्ली 51,200 रुपए 55,850 रुपए
मुंबई 50,990 रुपए 51,990 रुपए
कोलकाता 52,520 रुपए 55,240 रुपए
चेन्नई 50,840 रुपए 55,460 रुपए
लखनऊ 51,200 रुपए 55,850 रुपए
पटना 50,990 रुपए 51,990 रुपए
सूरत 50,990 रुपए 52,570 रुपए
बड़ौदा 50,990 रुपए 52,570 रुपए
अहमदाबाद 50,990 रुपए 52,570 रुपए
जयपुर 51,200 रुपए 55,850 रुपए
नासिक 50,990 रुपए 51,990 रुपए
पुणे 50,990 रुपए 51,990 रुपए
नागपुर 50,990 रुपए 51,990 रुपए
चंडीगढ़ 51,100 रुपए 53,840 रुपए
भूवनेश्वर 50,840 रुपए 55,460 रुपए
चांदी 67000 रु. किलो

सोना (Gold) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में गुरुवार को सोना 1.22% की गिरावट के साथ 51,978 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने में डिलीवरी सोना कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 644 रुपए यानी 1.22% की गिरावट के साथ 51,978 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 15,439 लॉट के लिए कारोबार हुआ। सोना के दिसंबर महीने में डिलीवरी सोना कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 627 रुपए यानी 1.19% की गिरावट के साथ 52,176 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 2,784 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 1.78% की तेजी दर्शाता 1,935.20 डॉलर प्रति औंस हो गया।

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को चांदी की कीमत 1,012 रुपए की गिरावट के साथ 66,951 रुपए प्रति किग्रा रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1,012 रुपए अथवा 1.49% गिरावट के साथ 66,951 रुपए प्रति किग्रा रह गई जिसमें 10,166 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.79% की गिरावट के साथ 27 डॉलर प्रति औंस रह गई।

इंदौर में सोना (Gold), चांदी (Silver) के भाव में कमी

इंदौर में स्थानीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 725 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में 825 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी दर्ज की गई। हाजिर व्यापार में सोना ऊंचे में 52475, नीचे में 52250 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ऊंचे में 60525 एवं नीचे में 60100 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। मूल्यवान धातुओं के औसत भाव (बिना जीएसटी) इस प्रकार रहे- सोना 52300 रुपए प्रति 10 ग्राम। चांदी 60200 रुपए प्रति किलोग्राम। चांदी सिक्का 725 रुपए प्रति नग।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments