Friday, April 19, 2024
HomeStatesUttarakhandब्रैकिंग : शक के कारण कर दी पत्नि की हत्या और फिर...

ब्रैकिंग : शक के कारण कर दी पत्नि की हत्या और फिर पहुँचा गया पुलिस चौकी

देहरादून, शहर के पटेनलगर में एक व्यक्ति अपनी पत्नी की हत्या कर पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में मालूम हुआ कि आरोपी पति को शक था कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बातचीत करती थीं। पिछले कई दिनों से पति और पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पति ने ऑनलाइन लूड़ो खेलने के लिए मना किया था। क्योंकि पत्नी शबाना एक व्यक्ति से बातचीत करती थी, कई बार उसे रोका भी था, लेकिन वह नहीं मानी।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब सात बजे चंगेज खान (48) निवासी हरभजवाला आईएसबीटी पुलिस चौकी पहुंचा। शनिवार को तड़के 4:30 बजे गुस्से में आकर उसने पत्नी की हत्या कर दी और हत्या की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब सात बजे चंगेज खान (48) निवासी हरभजवाला आईएसबीटी पुलिस चौकी पहुंचा। पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात उसने अपनी पत्नी सवाना की गला दबाकर हत्या कर दी। यह सुनते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर रविंद्र यादव, एसएसआई कुंदन राम और चौकी प्रभारी ओमबीर सिंह के साथ मौके पर पहुंचे।

 

वहां चंगेज खान की पत्नी मृत अवस्था में पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची फॉरेसिंक टीम ने भी छानबीन कर सुबूत जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया। साथ ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस इंस्पेक्टर रविंद्र यादव के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी हरभजवाला में चाय की दुकान है। उसकी पत्नी सवाना मोबाइल पर ऑलनलाइन लूडो खेलती थी। खेलते समय वह किसी अनजान व्यक्ति से ऑनलाइन बात भी करती थी। इसे लेकर कई दिनों से दोनों का विवाद चल रहा था, आरोपी के मुताबिक, बार-बार मना करने पर भी पत्नी ने न तो गेम खेलना छोड़ा और न ही उससे बात करनी बंद की। शुक्रवार रात को भी वह गेम खेलते हुए ऑनलाइन बात कर रही थी। इसे लेकर दोनों के बीच पहले विवाद हुआ। इस बीच उसने आक्रोश में आकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के तीन बच्चे भी हैं। मौके से दोनों के मोबाइल भी कब्जे में लिए गए हैं,
आरोपी ने पत्नी की हत्या के बाद देर रात तक किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन सुबह पुलिस चौकी आने से पहले सभी रिश्तेदारों को भी बता दिया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments