Saturday, April 20, 2024
HomeTrending Nowगैरसैंण : भाजपा की राष्ट्रीय मीडिया टीम के सदस्य सतीश लखेड़ा ने...

गैरसैंण : भाजपा की राष्ट्रीय मीडिया टीम के सदस्य सतीश लखेड़ा ने गैरसैण सीएचसी को भेंट किया ऑक्सीजन प्लांट

15 मरीजों के लिए एक साथ उपलब्ध हो सकेगी ऑक्सीजन सप्लाई

गैरसैंण ब्लॉक की चारों पीएचसी के लिये जल्द उपलब्ध होगी ईसीजी मशीन

गैरसैंण, भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मीडिया टीम के सदस्य सतीश लखेड़ा ने आज वीरवार को गैरसैंण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए एक ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट भेंट किया। इस प्लांट की क्षमता 15 मरीजों को एक साथ ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की है। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की स्वीकृति से विकासखंड गैरसैंण के चारों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को ईसीजी मशीन उपलब्ध कराई जाएंगी।

गैरसैंण अस्पताल में एक सूक्ष्म कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों के बीच लखेड़ा ने अस्पताल प्रशासन को ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट भेंट किया। उन्होंने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का आभार जताते हुए कहा कि इससे पूर्व भी सांसद बलूनी द्वारा जनपद चमोली को 15 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कर्णप्रयाग और गैरसैण विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य उपकरण वितरण का कार्यक्रम चलाया जाएगा। अस्पताल प्रशासन ने सांसद बलूनी का आभार जताया और अपेक्षा की कि वे भविष्य में भी अस्पताल के उच्चीकरण हेतु सहयोग करेंगे। अस्पताल प्रशासन ने एक रेडियोलॉजिस्ट व दूरस्थ क्षेत्रों में डॉक्टरों की तैनाती का विषय उठाया। लखेड़ा ने कहा कि वह सांसद बलूनी को इस विषय से अवगत कराएंगे और अपने स्तर से भी स्वास्थ्य विभाग से चर्चा करेंगे।सतीश लखेड़ा का प्रयास गैरसैंण को मिला,ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट - Khabar  Sameeksha (ख़बर समीक्षा)

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रामचंद्र गौड़, मंडल अध्यक्ष मंगल नारायण , ब्लॉक प्रमुख श्रीमती शशि देवी, जिला मंत्री डॉ अवतार सिंह नेगी , चिकित्सालय अधीक्षक ड़ा. अर्जुन सिंह रावत, युवा मोर्चा के पूर्व मीडिया प्रभारी दिनेश गौड़, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष रहे वीरेंद्र टम्टा, युवा मोर्चा के महामंत्री संजय रावत, खिलाफ सिंह गुसाईं, चीफ फार्मेसिस्ट रघुवीर सिंह पंवार, पार्षद राजेंद्र शाह, त्रिलोक सिंह नेगी श्रीमती पुष्पा देवी आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments