Monday, July 27, 2026
HomeStatesUttarakhandभाजपा के चार जिपं अध्यक्ष और 11 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित, सल्ट...

भाजपा के चार जिपं अध्यक्ष और 11 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित, सल्ट में कांग्रेस का बना ब्लॉक प्रमुख

देहरादून, भाजपा ने उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों पर बड़ी संख्या में निर्विरोध जीत दर्ज की है। भाजपा ने इसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकास नीतियों पर जनता की मुहर और ग्रामीण विकास को गति देने का मार्ग बताया। प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने इसे “गांवों में विकास के ट्रिपल इंजन” की शुरुआत करार देते हुए निर्वाचित प्रतिनिधियों का आभार जताया।
उधर अल्मोड़ा के सल्ट में कांग्रेसी नेता रंजीत सिंह रावत की पुत्रवधू निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बन गई है। भाजपा का कोईप्रत्याशी उनके खिलाफ नामांकन पत्र भरने नहीं आया।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि 11 अगस्त 2025 को 12 जिला पंचायत अध्यक्ष और 83 ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए नामांकन हुआ। उत्तरकाशी से रमेश चौहान, चंपावत से आनंद सिंह अधिकारी, उधम सिंह नगर से अजय मौर्या और पिथौरागढ़ से जितेंद्र प्रसाद ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत हासिल की।
वहीं 11 ब्लॉक प्रमुख सीटों पर चंपावत से अंचला बोरा, काशीपुर से चंद्रप्रभा, सितारगंज से उपकार सिंह, खटीमा से सरिता राणा, भटवाड़ी से ममता पंवार, डुंडा से राजदीप परमार, जाखणीधार से राजेश नौटियाल, चंबा से सुमन सजवाण, विकासनगर से नारायण ठाकुर, पाबौ से लता देवी और ताकुला से मीनाक्षी आर्य निर्विरोध चुनी गईं।
भट्ट ने कहा कि ग्रामीण जनता ने विकास के लिए भाजपा को चुना, जिसके चलते कई सीटों पर विपक्ष ने नामांकन तक नहीं किया। उन्होंने विश्वास जताया कि शेष सीटों पर भी पार्टी 14 अगस्त को होने वाले मतदान में जीत सुनिश्चित करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments