Thursday, April 23, 2026
HomeTrending Nowराज्य के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, मैक्स में हुये...

राज्य के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, मैक्स में हुये भर्ती

देहरादून, राज्य पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। उन्हें पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत बताई जा रही है। वहीं उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा उनसे मिलते पहुंचे।
वहीं पिछले दिनों एक सड़क हादसे में घायल होने के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को कुछ दिक्कत हो रही थी। कुछ दिन पहले भी हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी थी, तब उन्हें हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया था। सीएम धामी भी यहां उनका हालचाल जानने पहुंचे थे। चिकित्सकों ने रावत के एमआरआई, सीटी स्कैन और ईको आदि टेस्ट के बाद पसली में चोट और कमर में हल्की चोट की पुष्टि हुई थी। अब आज उन्हें पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत बताई गई। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कई शुभचिंतक उनके हालचाल जानने के लिए मैक्स अस्पताल जा रहे है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments