Thursday, August 13, 2026
HomeStatesUttarakhandपूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने कुष्ठ आश्रम में चौतींस परिवारों को दिया...

पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने कुष्ठ आश्रम में चौतींस परिवारों को दिया पूरे माह का राशन

(अशोक पांडेय)

अल्मोड़ा, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने आज बल्ढौटी स्थित कुष्ठ आश्रम में रह रहे सभी चौंतीस परिवारों को पूरे माह का राशन दिया।श्रीमती शोभा जोशी ने बताया कि विगत पांच वर्षों से उनके द्वारा हंस फाउन्डेशन के संस्थापक भोले जी महाराज और मंगला माता के सौजन्य से यह सामग्री कुष्ठ आश्रम में लगातार दी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक परिवार को राशन,सब्जी के साथ दैनिक उपभोग की सभी वस्तुएं जो कि पैंतालीस किलोग्राम होती हैं दी जाती है।विदित हो कि पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी के द्वारा समय समय पर जरूरतमंदों की लगातार मदद की जाती है।व्यक्तिगत रूप से भी श्रीमती जोशी लगातार जरूरतमंदों की राशन, आवश्यक वस्तुओं के साथ आर्थिक मदद भी करती हैं।कोरोनाकाल में भी उनके द्वारा हजारों की संख्या में जरूरतमंदों को आक्सीमीटर,नैबोलाईजर,सैनेटाईजर तथा मास्क बांटे गये।आर्थिक रूप से कमजोर कई बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा भी शोभा जोशी के द्वारा उठाया जा रहा है।श्रीमती जोशी के द्वारा अनेक ऐसी अनेक कन्याओं जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है का विवाह भी स्वयं के खर्चे पर कराया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments