Tuesday, April 21, 2026
HomeTrending Nowबाल दिवस पर फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी ने बच्चों को उपलब्ध कराये वस्त्र

बाल दिवस पर फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी ने बच्चों को उपलब्ध कराये वस्त्र

देहरादून, बाल दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी ने सकारात्मक पहल के साथ केदारपुरम स्थित बाल गृह में बच्चों के लिए वस्त्र उपलब्ध कराये और बच्चों के साथ केक काटा । इस मौके पर संस्था के संस्थापक मनोवैज्ञानिक समाजसेवी डॉ. पवन शर्मा और समाजसेवी भूमिका भट्ट शर्मा ने बच्चों के साथ खेल खेले, समय बिताया और मनोविज्ञान से जुड़ी रोचक चर्चा की।
इस अवसर पर डॉ. पवन शर्मा ने कहा कि ईश्वर की उपासना का एक तरीका बच्चों के साथ हंसते खेलते समय बिताना भी है। उन्होंने कहा कि बच्चों के समावेशित विकास के लिये इस तरह की पहल जहां उनमें दृढ़ इच्छाशक्ति परिलक्षित करती है और संस्था इस ओर अपनी सार्तक भूमिका निभा रही है, इस कार्य के लिए बाल गृह अधीक्षिका सुनीता सिंह ने फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी संस्था का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments