Saturday, April 27, 2024
HomeStatesUttarakhandपहले शराब पी फिर कर दी हत्या, नशे में धुत होकर खुद...

पहले शराब पी फिर कर दी हत्या, नशे में धुत होकर खुद उगला राज

हल्द्वानी, एक साथ शराब पीने के बाद ऐसा क्या हुआ एक ने दूसरे की हत्या कर दी, मिली जानकारी के मुताबिक हत्यारोपी सिकन्दर और मृतक नैन राम दोनों अक्सर रात के समय एक साथ बैठकर शराब पीते थे। शराब पीकर सिकन्दर पत्नी के साथ मारपीट और कुष्ठ आश्रम में रह रहे लोगों से गाली गलौज भी किया करता था। मंगलवार रात सिकन्दर ने आपा खो दिया और नैन राम की हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार हत्यारोपी सिकन्दर और मृतक नैन राम के घर कुष्ठ आश्रम में करीब सौ मीटर की दूरी पर है। मंगलवार रात नैन राम अपनी साली देवकी देवी और उसके परिजनों से बातचीत कर रहा था। रात करीब साढ़े आठ बजे सिकन्दर शराब के नशे में देवकी देवी के घर पहुंचा।
कुछ देर बातचीत के बाद वह नैन राम को भी अपने साथ ले गया। इसके बाद दोनों ने करीब 50 मीटर की दूरी पर खाली पड़े खेत में शराब पी। कुछ देर बाद दोनों में गाली गलौज की आवाज सुनाई थी, लेकिन आसपास के लोगों ने रोज की आदत समझकर अनसुना कर दिया।

इस बीच सिकन्दर ने नैन राम के सिर पर लाठी से दो वार कर दिए। इसके बाद नैन राम अचेत अवस्था में खेत में ही पड़ा रहा। इसके बाद सिकन्दर घर गया। जहां उसने अपनी पत्नी भागीरथी के साथ मारपीट की और फिर से शराब पी। बाद में देवकी देवी के घर जाकर खुद नैन राम को मारने की जानकारी भी दी। जब तक मौके पर एंबुलेंस पहुंचती नैन राम की मौत हो चुकी थी।
नैन राम की हत्या की सूचना मिलते ही मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। रात में ही हत्यारोपी सिकन्दर को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार सुबह पुलिस की टीम साक्ष्य जुटाने मौके पर पहुंची। इस बीच पुलिस पास में ही पड़े डंडे को उठाकर अपने साथ लेकर चली गई। बाद में पता चला कि जिस डंडे से हत्या की गई, वह मौके पर ही रह गया था।
बताया जा रहा है कि सिकन्दर आए दिन शराब पीकर कुष्ठ आश्रम के लोगों को धमकाता रहता था। इससे लोग उससे बात करने तक से कतराते थे। लोगों का कहना है कि इसकी शिकायत उन्होंने प्रशासन और पुलिस से भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बताया जा रहा है कि नैन राम पांच दिन पहले अपने गांव धारी ओखलकांडा गया हुआ था। मंगलवार को ही वह घर से वापस लौटा था। उसी रात शराब के नशे में धुत सिकन्दर ने उसकी हत्या कर दी |

 

गन्ने के खेत में मिला युवक का शव, सिर पर मिले चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी

रुड़की, हरिद्वार जनपद के रुड़की में एक युवक का शव पुलिस ने गन्ने के खेत से बरामद किया है। मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं। पास से ही पुलिस को एक हेलमेट भी मिला है। आशंका जताई जा रही है कि झगड़े में सिर पर कोई भारी चीज मारकर हत्या की गई है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के राज विहार कॉलोनी ढंडेरा के पास एक खेत है।

बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। घटनास्थल के आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी। सूचना पाकर एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, रुड़की सीओ विवेक कुमार और इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पुलिस को एक 35 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। मृतक के सिर पर चोट के गहरे निशान हैं।

पास में ही पुलिस को एक हेलमेट भी मिला। आशंका जताई जा रही है कि झगड़े के विवाद में हत्या हो सकती है। पुलिस ने आसपास जांच पड़ताल की। लेकिन मृतक के पास से भी कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिल पाया, जिससे शिनाख्त हो सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। आसपास के थाने और कोतवाली से भी संपर्क कर वहां के गुमशुदा व्यक्तियों के बारे में जानकारी ली जा रही है।
शव मिलने की सूचना पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने वहां से कुछ प्रिंट लिए हैं। हेलमेट और आसपास से भी कुछ सबूत जुटाने की टीम ने प्रयास किए हैं। ताकि खेत में मिले शव के बारे में कोई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस के हाथ लग सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments