देहरादून ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस पिछडा वर्ग महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा एवं राष्ट्रीय समन्वयक श्रीमती पिया थापा की ओर से प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कार्यरत कर्मियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सीडब्लूसी सदस्य श्री करन माहरा, पूर्व विधायक एवं राजीव गांधी पंचायती राज विभाग के प्रदेश अध्यक्ष ललित फर्स्वाण, पूर्व मंत्री अजय सिंह, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, गोरखा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल बसनेत, विजय शाही आदि वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित थे।
इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सीडब्लूसी सदस्य श्री करन माहरा ने कहा कि कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी कांग्रेस पार्टी संगठन की रीड होती है जो कि बहुत ही लम्बे समय से अल्प वेतन में रात-दिन पार्टी संगठन की सेवा करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा दात्वि है कि हम समय-समय पर उनका उत्साहवर्द्धन करते रहें। उन्होंने श्रीमती पिया थापा का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जिस परम्परा की शुरूआत की है वह निश्चित रूप से सराहनीय है तथा आगामी समय में भी इस प्रकार से कर्मचारियों का हौसला बढ़ाती रहेंगी।
इस अवसर पर राजीव गांधी पंचायतीराज विभाग के अध्यक्ष ललित फर्स्वाण ने कहा कि पार्टी के सत्ता में न होने के बावजूद भी कर्मचारी पूरी लगन एवं मेहनत से कार्य करते हैं तथा पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम और चुनाव में अपना योगदान देते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री अजय सिंह ने श्रीमती पिया थापा के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी कर्मचारियों की हौसला अफजाई की अपेक्षा की।
इस अवसर पर विशेष कार्याधिकारी प्रकाश रतूडी, कार्यालय अधीक्षक पृथ्वीराज सिंह बोरा, कार्यालय सहायक राकेश चौहान, राकेश रतूड़ी, साधना तिवारी, अंकित चौहान, सौरभ कुमार, दलीप सिंह रावत, अनिल कुमार, आशीष नेगी, बबिता सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।




