Monday, April 20, 2026
HomeTrending Nowनिष्पक्ष एवं निष्कलंक पत्रकारिता लोकतंत्र की आधारशिला : अशोक वर्मा

निष्पक्ष एवं निष्कलंक पत्रकारिता लोकतंत्र की आधारशिला : अशोक वर्मा

देहरादून, समाचार संस्थाएं दून वाणी एवं दून आजतक द्वारा अपने सफल प्रकाशन के उपलक्ष्य में स्थापना वर्ष समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर दून आजतक के 15 वर्ष एवं दून वाणी के 1 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम को उत्साह एवं गरिमा के साथ आयोजित किया गया।
इस समारोह में पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा, व्यवसाय एवं जनप्रतिनिधियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक वर्मा (उपाध्यक्ष, राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद, उत्तराखंड सरकार) ने अपने संबोधन में कहा कि निष्पक्ष एवं निष्कलंक पत्रकारिता लोकतंत्र की आधारशिला है, जो समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए द्विजेन्द्र बहुगुणा (राज्य आन्दोलनकारी पत्रकार एवं लेखक) ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचारों का संप्रेषण नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम का संचालन जगदीश दत्त द्वारा अत्यंत प्रभावशाली एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया गया।
इस अवसर पर श्री जगदीश बाबला (राष्ट्रीय सम्मानित पर्यावरणविद) ने स्थानीय पत्रकारिता की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जमीनी स्तर के मुद्दों को उजागर करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
जितेंद्र सिंह नेगी (पूर्व उपाध्यक्ष, तेरह सूत्रीय कार्यक्रम) ने सामाजिक संगठनों एवं मीडिया के बीच समन्वय एवं सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। रक्त श्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. अनिल वर्मा ने रक्तदान एवं आपदा प्रबंधन के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी से मानव जीवन बचाने हेतु आगे आने का आह्वान किया।
इसके अतिरिक्त शिशिर कान्त तिवारी ने किसानों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही, जबकि श्री अजय नेगी ने निष्पक्ष एवं निडर पत्रकारिता की सराहना की।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ट पत्रकार संतोष चमोली, विश्वजीत सिंह, वीरेश कुमार रोहिला, विजय पंवार, अभिषेक मौर्य, आनंद कुमार, जगमोहन मौर्य, विजय कुमार, गणेश जोशी, मनोज गर्ग, नवनीत शर्मा, अजय गुप्ता, किशन गुसाईं, शिवराज वर्मा, अमित सिंह, अखिल खान एवं नीरज मौर्य सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments