Saturday, April 25, 2026
HomeTrending Nowसड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का लोक निर्माण विभाग कार्यालय पर...

सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का लोक निर्माण विभाग कार्यालय पर आमरण अनशन

(देवेन्द्र चमोली)

रुद्रप्रयाग – जखोली विकासखण्ड के पूर्वी बांगर से पश्चिमी बांगर को मिलाने वाली बहुप्रतीक्षित किंवाखाल-भेंडारू मोटर मार्ग निर्माण को लेकर बांगर छैत्र की जनता व जनप्रतिनिधियों ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय रुद्रप्रयाग में जमकर प्रर्दशन कर आमरण अनशन शुरू कर दिया।

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार घंघासू बांगर के खोड़, भुनाल गांव , मथ्या गांव, उछोला, बरसीर आदि गांवों की जनता वर्षों पुरानी पूर्वी बांगर से पश्चिमी बांगर को मिलाने के लिये लगभग 9 किमी किवांखाल – भेडारू मोटर मार्ग निर्माण को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने जलूस निकाल कर लोक निर्माण विभाग में जमकर नारेबाजी की। छैत्र के सामाजिक कार्यकर्ता शिव लाल आर्य, प्रधान बरसीर गीता देवी, रैजा आज आमरण अनशन पर बैठे। प्रर्दशन कारियों ने जमकर लोक निर्माण विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुते कहा कि विभाग वर्षों से ग्रामीणों को गुमराह करते आ रहा है। सड़क के लिये कई बार आंदोलन हुये लेकिन सड़क की मांग धरी की धरी रह गयी। अब जबकि बांगर छैत्र आपदा से प्रभावित हैं छैत्र की छेना गाड़ घंघासू मोटर मार्ग छतिग्रस्त है ऐसे में अगर उक्त मोटर मार्ग बना होता तो घंघासू बांगर की यातायात व्यवस्था नहीं चरमराती। धरना स्थल पर लोनिवि अधिकारियों ने पहुंच कर ग्रामीणों से वार्ता की लेकिन ग्रामीण नहीं माने। प्रदर्शन करने वालों में ज्येष्ठ प्रमुख जखोली नवीन सेमवाल, जिला पंचायत सदस्य ऋतु नेगी, बीरेंद्र बैरवाण, आरती भंडारी, जय ओम प्रकाश, विजय बैरवाण, रमेश सेमवाल सहित छैत्र की जनता व जनप्रतिनिधि शामिल थे। धरने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अर्जुन गहरवार, वीरेन्द्र बुटोला

पूर्व प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, यूकेडी नेता अजीत भंडारी अंकुर रौथाण, अजय पुंडीर, दीपक भंडारी, मानवेन्द्र नेगी आदि ने जाकर जनता को समर्थन दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments