Monday, March 3, 2025
HomeStatesUttarakhandकैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया,...

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया, काटा केक, किया हवन

नारायण सिंह रावत)

सितारगंज, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काटा, मरीजों में फल बांटे। इसके अलावा हवन कर उनकी दीर्घायु की कामना की।

रविवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के 43वें जन्मदिन पर जगह जगह कार्यक्रम के आयोजन किये गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में हवन पूजन कर उनकी दीर्घायु की कामना की। इसके बाद कार्यकर्ता मुख्य चौराहे पर पहुंचे और जमकर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी।

टीचर कालोनी में विधायक प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे ने केक काटकर कैबिनेट मंत्री का जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने उनकी दीर्घायु की कामना की। इसके निर्धनों को कंबल बाटे इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने कैबिनेट मंत्री के जन्मदिन पर अस्पताल के मरीजों को फल बांटे। साथ ही सौरभ बहुगुणा की लंबी उम्र की कामना की।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा,राकेश त्यागी,महेश मित्तल,सरदार सुखदेव सिंह,शिव पाल सिंह चौहान,कुलदीप गंगवार,राजू नगदली, भोला जोशी, सौरभ सक्सेना, गुरदीप चौहान,जसकरन सिंह कोटिया,रवि रस्तोगी,विनोद सागर,चन्दन श्रीवास्तव, आजम मलिक,राहुल रस्तौगी, प्रिंस रस्तोगी, सुलोचना रावत,सुमन राय, आदि उपस्थित रहे!

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments