Thursday, April 25, 2024
HomeTrending Nowभाजपा साहिया मंडल कार्यसमिति की बैठक, कार्यकर्ता अपने अपने बूथ को मजबूत...

भाजपा साहिया मंडल कार्यसमिति की बैठक, कार्यकर्ता अपने अपने बूथ को मजबूत करें : संतोष रावत

देहरादून(साहिया), भाजपा साहिया मंडल की कार्यसमिति में विधानसभा चुनाव में जीत के लिए मंथन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष रावत ने कार्यकर्ताओं को जीत के मंत्र दिए। कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को मजबूत करें।

भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष रावत ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं, उनकी मेहनत के बदौलत ही भाजपा देश का सबसे बड़ा संगठन है। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं को चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जिताने और संगठन की मजबूती के लिए प्रेरित किया। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। कालसी ब्लाक प्रमुख मठौर सिंह चौहान ने कहा कि सरकार मुफ्त राशन, मात्र 12 रुपये में बीमा और अटल आयुष्मान योजना में मुफ्त इलाज आदि जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिससे जनता ऋको राहत मिली है।

निश्चित रूप से प्रदेश में भाजपा की दोबारा सरकार बनेगी और चकराता विधान सभा में भी भाजपा का ही विधायक बनेगा। जिला महामंत्री अरुण कुमार मित्तल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाकर सभी को राहत देने का काम कर रही है, इसका परीणाम है कि जनता का लगाव भाजपा से है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वर्ष 2022 में चकराता में ‘कमल’ खिलेगा। कार्यकत्र्ताओं को एकजुट होकर अभी से मेहनत करनी होगी। मंडल अध्यक्ष अमर सिंह चौहान ने भरोसा दिलाया कि साहिया मंडल में प्रत्येक कार्यकत्र्ता अपने बूथ को मजबूत करने में जुटा है और पूरी मेहनत से जुटा रहेगा। कार्यसमिति में मंडल प्रभारी मित्ता सिंह, महामंत्री प्रशांत भसीन, प्रवीण चौहान, संतराम चौहान, रूप राम राठौर, सालक राम, कांति राणा, ममता तोमर, गोपाल दास, संजय शर्मा, राजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments