Sunday, May 19, 2024
HomeStatesUttarakhandकेंद्रीय विद्यालय हल्द्वानी में खेल उपकरणों की प्रदर्शनी

केंद्रीय विद्यालय हल्द्वानी में खेल उपकरणों की प्रदर्शनी

केंद्रीय विद्यालय हल्द्वानी में कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए खेल उपकरण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य श्री त्रिभुवन प्रकाश आर्य जी ने किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि शारीरिक विकास के साथ-साथ अगर बच्चों को खेल के उपकरण के बारे में सही समय में सही जानकारी दी जाए तो हो सकता है कि भविष्य में यही युवा छात्र छात्राएं भारत का नाम विश्व पटल में रोशन करें। इस प्रदर्शनी के द्वारा बच्चों में खेल उपकरणों की साक्षरता का ज्ञान होगा और छात्र-छात्राओ को सही खेल को चुनने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर विद्यालय के शारीरिक शिक्षक अनूप जखमोला ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य बच्चों की शारीरिक क्षमता के साथ साथ खेल उपकरणों एवं उनके प्रयोग का ज्ञान बढ़ाना एवं विभिन्न खेलों के बारे में जानकारी देना है। बच्चों ने प्रदर्शनी के बाद बताया कि यह प्रदर्शनी हमारे जीवन में एक मील का पत्थर साबित होगी क्योंकि सही समय में हमें खेल उपकरण के बारे में सही जानकारी मिली है जिसके कारण हम सही खेल को सही के समय में चुन सकते हैं एवं उस खेल में अपना भविष्य बना सकते हैं खेल प्रदर्शनी के अवसर पर श्री समीर आर्य उत्तराखंडी , डॉ. मंजुल मठपाल, हेमलत एवं अन्य शिक्षकों ने अपने विचार रखे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments